Posts

Showing posts from June, 2020

पाकिस्तान आर्मी में थ्री स्टार रैंक हासिल करने वाली पहली महिला बनीं डॉ निगार जौहर

Image
डॉ निगार जौहर पाक आर्मी में लेफ्टिनेंट जनरल बनीं हैं। वह पाकिस्तान की पहली महिला हैं जिन्हें पाक आर्मी में थ्री स्टार रैंक मिला है। इसके साथ ही उन्हेंपाक सेना की पहली महिला सर्जन जनरल भी नियुक्त किया गया है।साल 2017 में निगार को मेजर जनरल बनाया गया था। तब वह यह रैंक हासिल करने वाली तीसरी महिला थीं। निगार पाकिस्तान के श्वाबी जिले के खैबर पख़तुनखवा की रहने वाली हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Dr. Nigar Johar becomes first woman to achieve three star rank in Pakistan Army from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CVORNV https://ift.tt/2VtpoSb

मेधा राज राष्ट्रपति पद के डेमोक्रेट उम्मीदवार बिडेन के डिजिटल कैम्पेन की चीफ बनाई गईं

Image
भारतीय मूल की अमेरिकी मेधा राज को डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन के चुनाव कैम्पेन में डिजिटल प्रचार प्रमुख बनाया गया है। यह जिम्मेदारी इसलिए और भी अहम है, क्योंकि कोरोनावायरस महामारी की वजह से इस बार का चुनाव प्रचार पूरी तरह वर्चुअल होना है। बिडेन के चुनाव प्रचार अभियान के अधिकारियों का कहना है कि राज डिजिटल विभाग के सभी पहलुओं पर काम करेंगी। उनका काम प्रचार के नतीजों को अधिक से अधिक कारगर बनाने का होगा। यह जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने लिंक्डइन पर कहा, “चुनाव में 130 दिन बचे हैं और हम एक मिनट भी बर्बाद नहीं करेंगे।” पीट बुटीगीग के कैम्पेन में रही हैं राज राज पहले पीट बुटीगीग के चुनाव प्रचार अभियान से जुड़ी रही हैं। बुटीगीग ने भी अब बिडेन कोसमर्थन दिया है। सीएनएन चैनल ने इस खबर को सबसे पहले दिखाया। उसका कहना है कि क्लार्क हम्फ्री बिडेन के अभियान के डिप्टी डिजिटल डायरेक्टर बनाए गए हैं। उनकी जिम्मेदारी आम लोगों से चंदा जुटाने की होगी। वे 2016 में हिलेरी क्लिंटन के चुनाव प्रचार अभियान में काम कर चुके हैं। राज ने जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी से किया ग्रेजुएट राज ने ...

रिपब्लिकन सांसद ने कहा- भारत ने यह साफ कर दिया कि वह चीन से डरने वाला नहीं है

Image
अमेरिकी सीनेटर और रिपब्लिकन नेतामार्को रुबियो ने भारत-चीन सैनिकों के बीच हुई झड़प को लेकर भारत के साथ एकजुटता दिखाई है। उन्होंने सोमवार को ट्वीट किया- भारत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह बीजिंग से डरने वाला नहीं है। इस मामले को लेकर अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू से बात भी की। फ्लोरिडाके सीनेटर ने इस मामले को लेकर चीन पर निशाना साधा। भारत और चीन के सैनिकों के बीच गलवान घाटी में 15 जून को हिंसक झड़प हुई थी। इसमें 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। पहले भी अमेरिकी सीनेटर ने चीन पर आरोप लगाया था एक हफ्ते से भी कम समय में दूसरी बार सीनेटर मिच मैक्कोनेल ने गलवान में हुई झड़प को लेकर चीन पर आरोप लगाया है। कहा कि उन्होंने भारत के खिलाफ आक्रामक रूख अपनाया है। इससे पहले सीनेटर टॉम कॉटन ने भी हिंसक रवैये को लेकर चीन पर निशाना साधा था। अरकंसास के टॉप रिपब्लिकन सीनेटर ने कहा कि चीन ने जापानी क्षेत्रों में पनडुब्बी घुसपैठ और भारत के साथ हिंसक टकराव फिर से शुरू कर दिया है। भारत में 59 चीनी ऐप्स को बैन किया भारत सरकार ने टिक टॉक समेत चीन के 59 ऐप पर सोमवार को बैन लगा दिया। इस पर टिक टॉ...

आलोचकों ने कहा- यह कानून हॉन्गकॉन्ग की स्वतंत्रता कमजोर करेगा, ब्रिटेन और अमेरिका समेत कई देशों ने इसका विरोध किया था

Image
चीन की संसद ने मंगलवार को विवादित राष्ट्रीय सुरक्षा कानून पास कर दिया। इस कानून के खिलाफ हॉन्गकॉन्ग समेत दुनियाभर में आक्रोश है।अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन जैसे देशों ने कानून का विरोध किया है। कहा जा रहा है कि चीन हॉन्गकॉन्ग पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए यह कानून लागू कर रहा है। आलोचकों का कहना है कि कानून से हॉन्गकॉन्ग की स्वतंत्रताखतरे में आ जाएगी। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट (एससीएमपी) के मुताबिक, इस कानून को नेशनल पीपुल्स कांग्रेस स्टैंडिंग कमेटी ने सभी सदस्यों की सहमति से पास किया।कानून के तहत हॉन्गकॉन्ग में देशद्रोह, आतंकवाद, विदेशी दखल और विरोध करने जैसी गतिविधियों के लिए दोषी व्यक्ति को अधिकतम उम्रकैद की सजा का प्रावधान होगा। 15 मिनट में कानून को मंजूरी मिली सूत्रों ने बताया कि नेशनल पीपुल्स कांग्रेस स्टैंडिंग कमेटी के 162 सदस्यों ने 9 बजे बैठक शुरू होने के 15 मिनट के भीतर इस कानून को मंजूरी दे दी। कानून के पास होने से पहले हॉन्गकॉन्ग के केवल कुछ प्रतिनिधियों ने ही मसौदे को पारित होने से पहले देखा था। कानून लागू होने के बाद क्या होगा राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू होने ...

चीन ने अब भूटान के सकतेंग वन्यजीव अभ्यारण्य की जमीन पर दावा किया, भूटान ने कहा- यह हमारे देश का अभिन्न अंग

Image
चीन ने अब भूटान की एक नई जमीन पर अपना दावा किया है। चीन ने ग्लोबल इन्वायरमेंट फैसिलिटी काउंसिल के 58वें बैठक में भूटान के सकतेंग वन्यजीव अभ्यारण्य की जमीन को विवादित बताया। साथ ही इस प्रोजेक्ट के लिए होने वाली फंडिंग का विरोध किया। भूटान ने चीन के इस हरकत का कड़ा विरोध किया औरकहाकि यह जमीन उसके देश का अभिन्नहिस्सा है। हालांकि, सच्चाई यह है कि अभ्यारण्य की इस जमीन को लेकर दोनों देशों में कभी विवाद नहीं रहा है। हालांकि, दोनों देशों के बीच अभी भी सीमांकन नहीं किया गया है। इंडिया टूडे के मुताबिक,दिलचस्प बात यह है कि यह वन्यजीव अभयारण्य कभी भी वैश्विक फंडिंग का हिस्सा नहीं रहा। पहली बार जब अभ्यारण्य को पैसा देने की बात आई तो चीन ने मौका देखते हुए इस जमीन पर अपना दावा ठोक दिया। हालांकि चीन के विरोध के बावजूद काउंसिल के ज्यादतर सदस्यों ने प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी। भारतीय अफसर ने भूटान का प्रतिनिधित्व किया काउंसिल में चीन एक प्रतिनिधि है। वहीं, भूटान का सीधे तौर पर कोई प्रतिनिधि नहीं है। भूटान का प्रतिनिधित्व भारतीय आईएएस अधिकारी अपर्णा सुब्रमणि ने किया। वे वर्ल्ड बैंक में बांग्लादेश, भू...

यूएई में 1 जुलाई से धार्मिक स्थल खोले जाएंगे, डब्ल्यूएचओ ने कहा- महामारी का सबसे बुरा दौर आना बाकी; दुनिया में संक्रमण से 5 लाख से ज्यादा मौतें

Image
दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 4 लाख 07 हजार 855 हो गई है। इनमें 56 लाख 64 हजार 355 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 08 हजार 077 लोगों ने जान गंवाई हैं। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 1 जुलाई से धार्मिक स्थल खोले जाएंगे। यहां संक्रमितों की संख्या 48 हजार से ज्यादा हो गई है। उधर, डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि दुनियाभर के देशों के अर्थव्यवस्था बेहद खराब स्थिति से गुजर रही है, लेकिन अभी भी इसका सबसे बुरा दौर आना बाकी है। डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस एडहोनम गेब्रेसियोसिस ने सोमवार को कहा कि अगर सरकारों ने सही नीतियों का पालन नहीं किया तो और लोग संक्रमित हो सकते हैं। हम सभी चाहते हैं कि महामारी खत्म हो जाए, लेकिन हम अभी भी इससे बेहद दूर हैं। 10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए अमेरिका 26,81,811 1,28,783 11,17,177 ब्राजील 13,70,488 58,385 7,57,462 रूस 6,41,156 9,166 3,99,087 भारत 5,67,536 16,904 3,35,271 ब्रिटेन 3,11,965 43,575 उपलब्ध नहीं स्पेन 2,96,050 28,346 उपलब्ध नहीं पेरू 2,82,365...

दुनिया के दो बड़े देश दोबारा संकट मेंः चीन में 5 लाख लोगों पर वुहान सी सख्ती; अमेरिका में अनलॉक दो हफ्तों में ही फेल

Image
चीन में कोरोनावायरस की दूसरी लहर ने सरकार की नींद उड़ा दी है। कोरोना के लगातार आ रहे संक्रमण के मामलों को देखते हुए प्रशासन ने कई सख्त उपाय किए हैं। बीजिंग से 150 किमी दूर हुबेई प्रांत में वुहान जैसी सख्ती की गई है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह लॉकडाउन एनशिन में लगाया गया है। इससे करीब 5 लाख लोग प्रभावित होंगे। पिछले 24 घंटों में बीजिंग में कोरोना के 14 नए मरीज मिले हैं। जून मध्य से एक फूड मार्केट के कारण मरीज बढ़कर 311 हो गए हैं। एनशिन की घेराबंदी के बाद प्रशासन ने कहा कि यहां घर से निकलने तक पर पाबंदी होगी। घर का सामान लाने के लिए दिन भर में सिर्फ एक शख्स, एक ही बार बाहर जा सकेगा। किसी भी बाहरी को किसी बिल्डिंग, किसी समुदाय और किसी गाँव में जाने की अनुमति नहीं होगी। नए मामलों में से एक तिहाई मामलों को मार्केट से बीफ और मटन सेक्शन से जोड़कर देखा जा रहा है। वहां काम करने वाले लोगों को एक महीने के लिए क्वारैंटाइन किया जा रहा है। एनशिन काउंटी से शिंफदी बाजार में ताजे पानी की मछलियां सप्लाई की जाती हैं। उधर, बीजिंग में स्कूलों को फिर से बंद कर दिया गया है। कई स्थानों पर लॉकडाउन है। ...

डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन के पॉलिसी पेपर में कश्मीर और CAA मामले में मोदी सरकार की आलोचना, ट्रम्प को मिल सकता है फायदा

Image
इस साल के अंत में अमेरिका के राष्ट्रपतिपद का चुनाव होने वाला है। इस चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन और वर्तमान राष्ट्रपतिऔर रिपब्लिक उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प पर भारी पड़ते दिख रहे हैं। इस बीच जो बिडेन ने हाल ही में एक पॉलिसी पेपर जारी किया है। इसमें उन्होंने मोदी सरकार के कश्मीर औरCAA से संबंधित फैसलों की आलोचना की है। बिडेन ने कहा है कि भारत की परंपरा मेंसांप्रदायिकता का कोई स्थान नहीं रहा है। ऐसे में सरकार के यह फैसले विरोधाभासी दिखते हैं। उन्होंने कहा है कि वह जब सत्ता में आएंगे तो इन मामलों परभारत के साथ कड़ा रवैया अपनाएंगे। बिडेन का यह रवैया ट्रम्प के लिए इस लिहाज से फायदेमंद साबित हो सकता है कि एऩआरआई मतदाता उन्हें अपना समर्थन दे सकते हैं। क्या है पॉलिसी पेपर? अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में दोनों दलों के उम्मीदवार अपनी-अपनी ओर से पॉलिसी पेपर जारी करते हैं। इसमेंविभिन्न विषयों पर उनकी नीति कैसी होगी? इससे संबंधित बातें वे इन पेपरों के जरिए जनता के बीच रखते हैं। कुछ महत्वपूर्ण मामलोंपर दोनों उम्मीदवारों के बीच सार्वजनिक डिबेट भी आयोजित की जा सकती है। दरअसल, इ...

दुनिया में कोरोना संक्रमण से हर घंटे 196 लोगों की जान जा रही, हर 18 सेकंड में एक व्यक्ति दम तोड़ रहा

Image
दुनियाभर में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या पांच लाख से ज्यादा हो गई है। कई देशों में संक्रमण की दूसरी लहर का खतरा मंडरा रहा है। हेल्थ एक्सपर्ट ने अमेरिका, ब्राजील और भारत जैसे देशों में नए मामले बढ़ने पर चिंता जताई है। न्यूज एजेंसी रायटर्स के मुताबिक, हर 24 घंटे में 4700 से ज्यादा लोगों की कोरोना से मौत हो रही है। 1 से 27 जून तक के आंकड़ों के मुताबिक, हर घंटे 196 लोगों की जान जा रही है और 18 सेकंड में एक व्यक्ति दम तोड़ रहा है। दुनिया की एक चौथाई मौतें केवल अमेरिका में हुईं पिछले कुछ हफ्तों में मृत्युदर में गिरावट भीआई है। दुनिया में अभी तक जितनी मौतें हुई हैं, उनमें एक चौथाई केवल अमेरिका में हुई हैं। हाल ही में यहां के दक्षिणी और पश्चिमी राज्यों में संक्रमण तेजी से बढ़ा है। लैटिन अमेरिका में भी संक्रमण तेजी से फैल रहा है। सोमवार को ऑस्ट्रेलिया ने फिर से सोशल डिस्टेंसिंग के कड़े नियम लागू कर दिए हैं। कोरोना ने मलेरिया, एड्स को पीछे छोड़ा केवल पांच महीनों में कोरोना की वजह होने वाली मौतों की संख्या ने मलेरिया से सालाना मरने वालों की संख्या से ज्यादा हो गई है। दुनियाभर में कोरोनावा...

ईरान ने सुलेमानी की मौत के मामले में ट्रम्प की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया, इंटरपोल से मांगी मदद

Image
ईरान ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। ट्रम्प को गिरफ्तार करने के लिएईरान ने इंटरपोल से मदद भी मांगी है। ईरान के इस कदम की वजह जनवरी में बगदाद में हुए ड्रोन अटैक को बताया जा रहा है, जिसमें ईरान की कुद्स सेना के प्रमुख जनरल कासिम सुलेमानी की मौत हो गई थी। तेहरान के प्रॉसिक्यूटरअली अलकासिमेहर ने सोमवार को कहा कि 3 जनवरी को हुए इस ड्रोन अटैक में राष्ट्रपति ट्रम्प के अलावाईरान के ही 30 और लोग शामिल थे। इन सभी लोगों पर हत्या और आतंक फैलाने का आरोप है। ईरान ट्रम्प को गिरफ्तार करने की अपनी कोशिशें जारी रखेगा। फिर भले ही ट्रम्प राष्ट्रपति रहें या न रहें। इंटरपोल ने कोई जवाब नहीं दिया लियॉन और फ्रांस में मौजूद इंटरपोल ने इस मामले पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अलकासिमेहर ने यह भी बताया कि ईरान नेइंटरपोल से ट्रम्प समेत बाकी आरोपियों के खिलाफ रेड नोटिस जारी करने की भी अपील की थी। यह इंटरपोल के द्वारा जारी किए जाने वाला सबसे बड़ा नोटिस होता है। इसके तहत आरोपी की लोकेशन का पता करके उसे गिरफ्तार करना होता है। ट्रम्प ने सुलेमानी पर आतंकी साजिश ...

भारत-चीन की सेना के बीच कल लेफ्टिनेंट जनरल लेवल की बातचीत होगी, हर हफ्ते मीटिंग करने को राजी हो चुके हैं दोनों देश

Image
गलवान हिंसक झड़प के बाद लगातार बढ़ रहे तनाव को कम करने के लिए भारत और चीन की सेनाओं के बीच मंगलवार को लेफ्टिनेंट जनरल लेवल की बातचीत होगी है। यह बैठकलाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल में भारत की तरफचुशुल में होगी।इससे पहले एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया था कि दोनो देशों के बीच हर हफ्ते बैठक की तैयारी है। बैठक में भारत की तरफ से विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय के अधिकारियों के अलावा सैन्य कमांडर भी शामिल होंगे। चीन मारे गए अपने सैनिकों की चर्चा नहीं कर रहा यह बैठक डब्ल्यूएमसीसी (वर्किंग मेकेनिज्म फॉर काउंसिलेशन एंड कोऑर्डिनेशन) के तहत होगी। पिछले हफ्ते भी डब्ल्यूएमसीसी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक बैठक हुई थी। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान चीन ने 15 जून को गलवान वैली पर हुई हिंसक झड़प के दौरान मारे गए अपने सैनिकों की कोई चर्चा नहीं की। हालांकि, भारत पहले ही अपने शहीद हुए सैनिकों की संख्या बता चुका है, लेकिन चीन अभी तक चुप्पी साधे है। इस हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हुए थे। वहीं, चीन के 40 से ज्यादा सैनिकों के मारे जाने का अनुमान है। भारत ने कहा था- चीन नए ढांचे बनाना...

हथियारों से लैस 6 राफेल अगले महीने मिल सकते हैं, फाइटर जेट में 150 किमी रेंज वाली मीटियर मिसाइल भी रहेगी

Image
लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर चीन से जारी तनाव के बीच भारतीय वायुसेना की ताकत में इजाफा होने जा रहा है। भारत को अगले महीने के आखिर तक पूरी तरह हथियारों से लैस 6 राफेल फाइटर जेट मिल सकते हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि इन राफेल में 150 किलोमीटर तक टारगेट हिट करने वाली मीटियर मिसाइल भी रहेगी। इससे चीन एयरफोर्स के मुकाबले भारतीय एयरफोर्स को काफी बढ़त हासिल होगी। कुछ ही दिन में ऑपरेशन के लिए रेडी होंगे जेट्स- सूत्र सूत्रों ने बताया- वायुसेना के पायलटों की फ्रांस में जारी ट्रेनिंग पर काफी कुछ निर्भर करता है। जुलाई के आखिर तक हमें 6 राफेल मिल सकते हैं। यह पूरी तरह हथियारों से लैस होंगे और कुछ ही दिनों के भीतर ये किसी ऑपरेशन में शामिल होने के लिए तैयार होंगे। हालांकि, पहले प्लान यह था कि अम्बालामें 4 राफेल आएंगे। इनमें 3 दो-सीटर ट्रेनर वर्जन एयरक्राफ्ट होंगे, जिनके जरिए अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर पायलटों को ट्रेनिंग दी जाएगी। अम्बालाही भारत में राफेल जेट्स का पहला बेस होगा। दूसरा बेस बंगाल के हाशीमारा में होगा। ग्राउंड इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करने पर ...

ढाका में बूढ़ीगंगा नदी में नाव डूबने से 28 लोगों की मौत; 100 से ज्यादा लोग सवार थे, कई लापता

Image
बांग्लादेश की राजधानी ढाका के पास बूढ़ीगंगा नदी में नाव डूबने से 28 लोगों की मौत हो गई। नाव में 100 से ज्यादा लोग सवार थे। 28 शव निकाले जा चुके हैं। कुछ लोगों ने तैरकर जान बचाई तो कुछ को निकाला गया। प्रशासन का कहना है कि कितने लोग बचाए जा चुके हैं और कितने लापता हैं, इसका पता नहीं चला। हादसा एक अन्य नाव से टकराने की वजह से हुआ। ढाका में बूढ़ीगंगा नदी पर हादसे के बाद लोग इकट्‌ठा हो गए। हादसा दूसरी नाव से टकराने की वजह से हुआ। ढाका से मुंशीगंज जा रही थी नाव ढाका के पास श्यामबाजार में सोमवार सुबह 9:30 बजे हादसा हुआ। 'मॉर्निंग बर्ड' नाम की नाव मुंशीगंज से ढाका जा रही थी। सदरघाट टर्मिनल के पास इसकी 'मोयुर-2' नाम की दूसरी नाव से टक्कर हो गई। इससे मॉर्निंग बर्ड नाव डूब गई। कुछ लोगों ने तैरकर जान बचाई तो कुछ को बचाया जा सका। अभी तक 18 पुरुष, 7 महिलाओं और तीन बच्चों के शव निकाले जा चुके हैं। हादसे में जान गंवाने वाले का रिश्तेदार फोन पर सूचना देते समय रो पड़ा। अभी कितने लोग लापता हैं, इसका पता नहीं चल पाया। कई लोग लापता प्रशासन ने बताया कि निकाले गए शवों की अभी पहचान नही...

कराची में हमला करने वाला 50 साल पुराना यह संगठन बलूचिस्तान की आजादी चाहता है, जिया उल हक ने इससे बातचीत शुरू कराई थी

Image
पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज पर सोमवार को हुए हमले की जिम्मेदारी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने ली। 1970 में यह संगठन अलग बलूचिस्तान की प्रांत की मांग के समर्थन में बना था। जब इसका दायरा और प्रभाव बढ़ने लगा तो जनरल जिया उल हक की तानाशाह सरकार के दौर में इससे बातचीत भी हुई। लेकिन, मसला हल नहीं हुआ। साल 2000 में संगठन पर बलूचिस्तान हाईकोर्ट के जस्टिस नवाब मिरी का आरोप लगा। एक नेता गिरफ्तार हुआ। इसके बाद से बीएलए पर पाकिस्तानी फौज और सरकार के संस्थानों पर हमले के आरोप लगते रहे हैं। अमेरिका ने पिछली साल इसे आतंकी संगठनों की सूची में डाल दिया था। नेताओं की ट्रेनिंग मॉस्को में होने का दावा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बलूच आर्मी में करीब 6 हजार लड़ाके हैं। इनमें से दो हजार जंग की ट्रेनिंग हासिल कर चुके हैं। 2006 के बाद बीएलए पाकिस्तान की फौज और सरकार के लिए बहुत मुश्किल चुनौती बन गई है। इसके हमलों में सैकड़ों पाकिस्तानी फौजी मारे जा चुके हैं। फरवरी में तो एक ही हमले में 30 पाकिस्तानी फौजी मारे गए थे। दावा किया जाता है कि बीएलए के कुछ लड़ाकों को ट्रेनिंग रूस की पूर्व खुफिया एजेंसी केजीबी...

ग्रेनेड और भारी हथियार लेकर एक गाड़ी में चार आतंकी आए थे, सुरक्षाबलों ने सभी को मार गिराया

Image
पाकिस्तान के कराची स्थित स्टॉक एक्सचेंज में सोमवार सुबह आतंकी हमला हुआ। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया। बताया जा रहा है कि सभी चार आतंकी एक गाड़ी से यहां पहुंचे थे। उन्होंने स्टॉक एक्सचेंज में जाने से पहले मेन गेट पर हैंड ग्रेनेड फेंका, फिर लोगों पर फायरिंगकी। चार आतंकी इसी गाड़ी से हमला करने आए थे। सुरक्षाबलों ने सभी आतंकियों को मार गिराया। गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। आतंकी स्टॉक एक्सचेंज में पार्किंग की ओर से घुसने की कोशिश कर रहे थे। वहां मौजूद लोगों का कहना है कि आतंकियों के पास मौजूद बैग में ग्रेनेड थे और हाथ में ऑटोमेटिक गन। हमले में चारों आतंकी ढेर हुए। आतंकियों के पहुंचने के तुरंत बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। बिल्डिंग को चारों ओर से घेर लिया गया। हमले में चार सुरक्षाकर्मी और एक सब इंस्पेक्टर की भी मौत हो गई। आतंकियों के पास भारी हथियार और ग्रेनेड थे। पुलिस ने सभी को बरामद कर लिया है। बलूचिस्तान लिबेरशन आर्मी ने हमले की जिम्मेदारी ली है। 2018 में बलूच आर्मी ने कराची में चीनी दूतावास पर हुए हमले की भी जिम्मे...

कराची स्टॉक एक्सचेंज पर आतंकी हमला, 9 लोगों की मौत- 4 आतंकी ढेर, एक पुलिस अफसर समेत 5 लोगों ने भी दम तोड़ा; एनकाउंटर जारी

Image
पाकिस्तान के कराची स्टॉक एक्सचेंज पर सोमवार सुबह आतंकियों ने हमला कर दिया। जियो न्यूज चैनल के मुताबिक, चार आतंकी मारे गए हैं जबकि पांच अन्य लोगों की भी मौत हुई है। पुलिस और रेंजर्स की टीम मौके पर मौजूद है। वहां से लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है। खबर लिखे जाने तक एनकाउंटर जारी है।​​​​​​ एक्सचेंज खुलते ही हमला मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कराची स्टॉक एक्सचेंज सुबह 10.30 बजे खुलता है। आम दिनों की तरह यह सोमवार को भी वक्त पर खुला। इसी दौरान आम लोगों और कर्मचारियों के साथ हथियारबंद आतंकी यहां घुस आए। इनके इरादे समझ में आते ही लोग भागने लगे। इस दौरान पुलिस को भी सूचना दी गई। कुछ ही देर में बिल्डिंग को घेर लिया गया। जियो न्यूज के मुताबिक, स्टॉक एक्सचेंज के दो कर्मचारियों और तीन कर्मचारियों की मौत हो चुकी है। बताया जाता है कि आतंकी पहले पार्किंग में जाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस की तैनाती नहीं होती जानकारी के मुताबिक, कराची स्टॉक एक्सचेंज में पुलिस की तैनाती नहीं है। यहां की सिक्योरिटी का जिम्मा प्राइवेट कंपनी के पास है। जानकारी के मुताबिक, मारे गए लोगों में पुलिस का एक सब इन्सप...

राष्ट्रपति ने नारेबाजी का वीडियो ट्वीट किया, बाद में डिलीट किया; ट्रम्प के प्रवक्ता की सफाई- राष्ट्रपति ने ‘व्हाइट पावर’ नारा नहीं सुना था

Image
अमेरिका समेत दुनियाभर के कई देशों में नस्लवाद का मुद्दा गरमाया हुआ है। अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस के हाथों मौत के बाद से ही अमेरिका के कई शहरों मेंप्रदर्शन हो रहे हैं। इसी बीच रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति के समर्थकों ने फ्लोरिडा में एक रैली के दौरान नस्लभेदी नारेबाजी की। उन्होंने ‘व्हाइट पॉवर’ के नारे भी लगाए। खास बात ये है किट्रम्प ने मामले की गंभीरता समझे बिनाइसका वीडियो ट्वीट किया। इतना ही नहीं उन्होंने नस्लभेदी नारेबाजी करने वाले समर्थकों का शुक्रिया भी अदा किया। हालांकि, बाद में यह ट्वीट डिलीट कर दिया गया। नस्लीय तनाव को नहीं भुना रहा: ट्रम्प बीबीसी के मुताबिक, वीडियो में विपक्षी और समर्थक दोनों नजर आ रहे थे। ट्रम्प ने इन आरोपों से इनकार किया है कि वे नस्लीय तनाव को भुनाने की कोशिश कर रहे हैं। उनके प्रवक्ता का कहना है कि राष्ट्रपति ने ‘व्हाइट पावर’ टिप्पणी नहीं सुनी थी। बाद में ट्रम्प ने ट्वीट को डिलीट कर दिया था। पार्टी में ही विरोध यह वीडियो फ्लोरिडा के द विलेजेज में की गई रैली का है। ट्रम्प ने ट्वीट में समर्थकों को धन्यवाद जताते हुए लिखा था- द विलेजेज के महान लोग...

नेपाल के प्रधानमंत्री का आरोप- मुझे सत्ता से हटाना चाहता है भारत, इसके लिए दिल्ली और काठमांडू में साजिश रची जा रही

Image
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओलीने आरोप लगाया है कि भारत उनकी सरकार गिराना चाहता है। ओली के मुताबिक, इसके लिए दिल्ली और काठमांडू में साजिश रची जा रही है। ओली के आरोप ऐसे वक्त सामने आए हैं, जब सत्ता पर काबिज अलायंस में उनके चीन प्रेम की कड़ी आलोचना हो रही है। विरोधियों के ओली पर दो आरोप हैं। पहला- सरकार ने नेपाल की जमीन का बड़ा हिस्सा चीन को सौंप दिया। दूसरा- कोविड-19 से निपटने में सरकार नाकाम रही। नाकामी छिपाने की कोशिश नेपाल के अखबार ‘द हिमालय टाइम्स’ के मुताबिक- ओली का अलायंस में जबरदस्त विरोध हो रहा है। वे अब आलोचकों को सुनने और शांत करने के बजायवो पहले की तरह इंडिया कार्ड खेलने की कोशिश कर रहे हैं। यह कुर्सी बचाने की कोशिश है। अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक- ओली ने कहा है कि भारत उनकी सरकार गिराने की साजिश रच रहा है। ऐसा इसलिए है कि उन्होंने लिम्पियाधूरा, लिपूलेख और कालापानी को संविधान संशोधन के जरिए नेपाल के नक्शे में शामिल किया। ओली ने आखिर कहा क्या था? रविवार को एक प्रोग्राम के दौरान ओली ने कहा, “भारतीय मीडिया में आपने सुना होगा कि मैं अगले एक या दो हफ्ते में पद से हटा दिय...

डब्ल्यूएचओ ने कहा- 24 घंटे में 1.89 लाख से ज्यादा मरीज मिले, 4612 लोगों की जान गई; दुनिया में 1 करोड़ से ज्यादा संक्रमित और 5 लाख मौतें

Image
दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 2 लाख 42 हजार 932 हो गई है। इनमें 55 लाख 53 हजार 107 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 4 हजार 366 लोगों ने जान गंवाई हैं। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, 24 घंटे में संक्रमण के 1 लाख 89 हजार 077 केस मिले हैं, जबकि 4612 लोगों की मौत हुई है। शनिवार को 1 लाख 79 हजार 316 मरीज मिले थे। वहीं, एक दिन में ब्राजील में सबसे ज्यादा 30 हजार 746 केस मिले हैं। 10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए अमेरिका 26,37,077 1,28,437 10,93,456 ब्राजील 13,45,254 57,658 7,33,848 रूस 6,34,437 9,073 3,99,087 भारत 5,49,197 16,487 321,774 ब्रिटेन 3,11,151 43,550 उपलब्ध नहीं स्पेन 2,95,850 28,343 उपलब्ध नहीं पेरू 2,79,419 9,317 1,64,024 चिली 2,71,982 5,509 2,32,210 इटली 2,40,310 34,738 1,88,891 ईरान 2,22,669 10,508 1,83,310 *ये आंकड़े https://ift.tt/37Fny4L से लिए गए हैं। ब्राजील: संक्रमितों की संख्या 13 लाख से ज्यादा ब्राजील में 24 घंटे में 552 लोगों की जान गई...

वैज्ञानिकों ने बना ली रंगीन कपास; केमिकल से कपड़े रंगने की जरूरत नहीं, शरीर-पर्यावरण दोनों सुरक्षित

Image
ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने रंगीन कपास को विकसित करने में सफलता पाने का दावा किया है। उनका कहना है कि इस रिसर्च से अब कपड़ाें में रासायनिक रंगाें के इस्तेमाल की जरूरत नहीं पड़ेगी। कॉमनवेल्थ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च ऑर्गनाइजेशन ने कहा कि हमने कपास के आणविक रंग के जेनेटिक कोड को पाने में सफलता हासिल कर ली है। फिलहाल हमने अलग-अलग रंगों के पौधों के टिश्यू काे तैयार कर लिया है। अब इसे खेतों में उगाया जा रहा है। अब हम ऐसे प्राकृतिक कपास की किस्म तैयार कर रहे हैं, जिसके धागों से बने कपड़ाें में सिलवट नहीं पड़ेगी और उसे स्ट्रैच करना भी आसान हाेगा। इससे सिंथेटिक कपड़ाें का उपयाेग कम करने में आसानी हाेगी। दुनियाभर में अभी 60% से ज्यादा पॉलिएस्टर कपड़ों का निर्माण हो रहा है वैज्ञानिकों का कहना है कि दुनियाभर में अभी 60% से ज्यादा पॉलिएस्टर कपड़ों का निर्माण हो रहा है, जो 200 सालों तक नष्ट नहीं होते। साथ ही एक किलो कपड़े को रंगने के लिए एक हजार लीटर पानी बर्बाद होता है। अब इस कपास से बने धागे को रासायनिक रंगों से रंगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही यह शरीर व पर्यावरण के अनुकूल होंगे। पाै...