Posts

Showing posts from July, 2020

अफगानिस्तान सीमा को खोलने की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने गोली चलाई; 3 की मौत और 30 घायल हुए

Image
पाकिस्तान के सुरक्षाबलों ने अफगानिस्तान की सीमा को दोबारा खोले जाने को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर गोलियां बरसाईं। इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 घायल हो गए। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बलूचिस्तान में चमन सीमा को कोरोनावायरस के कारण बंद कर दिया गया है। इसके चलते इस क्षेत्र के एक लाख से ज्यादा लोग बेरोजगार हो गए हैं। ईद मनाने के लिए बुधवार को सीमा खोल दिया गया था, ताकि दोनों ओर के लोग अपने-अपने रिश्तेदारों के साथ त्योहार मना सकें। हालांकि, सीमा मजदूरों के लिए बंद की गई थी, जो दिन के समय अफगानिस्तान जाते हैं और शाम तक घर लौटते हैं। प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों पर हमला किया गुरुवार को फ्रेंडशिप गेट के सामने बड़ी संख्या में लोग जमा हुए और धरना देते हुए सीमा खोलने की मांग करने लगे। फ्रंटियर कॉर्प्स (एफसी) ने उन्हें बताया कि प्रदर्शनकारियों को वहां से शिफ्ट करने तक गेट नहीं खोला जाएगा। इसके बाद प्रदर्शनकारी आक्रामक हो गए और फ्रेंड शिप गेट पर मौजूद ऑफिसों में तोड़-फोड़ और सुरक्षाबलों पर हमला करने लगे। गुरुवार को भी गोलीबारी इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर खु...

अपनी पार्टी का समर्थन न मिलने के बाद ट्रम्प ने कहा- चुनाव टालना नहीं चाहते, फर्जी वोटों से बचना चाहते हैं

Image
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प नवंबर में होने वाले चुनाव को टालने की बात पर बैकफुट में आ गए हैं। उन्हें अपनी ही पार्टी का समर्थन नहीं मिला है। रिपब्लिकन पार्टी के कई बड़े नेताओं ने कहा है कि ट्रम्प के पास चुनाव टालने का अधिकार नहीं है।अब ट्रम्प ने कहा है कि वह चुनाव टालना नहीं चाहते हैं, लेकिन फर्जी वोटों से बचना चाहते हैं। ट्रम्प ने कहा था- इस बार इतिहास के सबसे फर्जी चुनाव होंगे ट्रम्प ने गुरुवार को सुझाव दिया था कि 2020 में होने वाला इलेक्शन टाल दिया जाए। उन्होंने कहा था कि कोरोना महामारी के चलते इन चुनावों में मेल-इन बैलेट (चिट्ठी के जरिए वोटिंग) से वोटिंग हो सकती है। ऐसा हुआ तो यह अमेरिकी इतिहास के सबसे गलत और फर्जी चुनाव साबित होंगे। यह अमेरिका के लिए बेहद शर्म की बात होगी। मेल-इन बैलेट के पक्ष में 71% वोटर अमेरिका में हाल ही में हुए एक सर्वे में सामने आया था कि 71% वोटर मेल-इन बैलेट के जरिए वोटिंग के पक्ष में हैं। यह सर्वे हार्वर्ड सेंटर फॉर अमेरिकन पॉलिटिकल स्टडीज (सीएपीएस) ने किया था। इसमें बताया गया कि महामारी को देखते हुए 88% डेमोक्रेट्स और 50% रिपब्लिकन भी मेल-इन ...

विदेश मंत्री पोम्पियो ने कहा- भारतीय सीमा में घुसपैठ कर चीन दुनिया का रुख जानना चाह रहा था, लेकिन ज्वार उसी की तरफ मुड़ गया

Image
अमेरिका ने कहा है कि चीन भारतीय सीमा में घुसकर टेस्ट कर रहा था कि दुनिया उसकी इस हरकत पर क्या रुख अपनाती है? हालांकि, ज्वार उसी की तरफ मुड़ गया है। अमेरिका के विदेश मंत्री ने माइक पोम्पियो ने कहा कि चीन देखना चाहता था कि क्या हम उसके खिलाफ खड़े होंगे? लोकतांत्रिक देशों का गठबंधन बना रहे माइक पोम्पियो सीनेट में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, "चीन की हरकतों को रोकने के लिए लोकतांत्रिक देशों का गठबंधन बनाने पर विचार कर रहे हैं। हम इस क्षेत्र के अपने मित्र देशों से अभी इस पर और विचार करेंगे। हम डिप्लोमैटिकली नए रिश्ते बना रहे हैं। अभी इस पर बहुत काम करने की जरूरत है।" देशों को स्वतंत्रता और अत्याचार के बीच चुनना होगा पोम्पियो ने कहा कि हम देशों से चीन और अमेरिका में से किसी एक को चुनने के लिए नहीं कह रहे। हम हर संप्रभु (सॉवेरिन) देश को स्वतंत्रता और अत्याचार के बीच चुनने के लिए कह रहे हैं। पोम्पियो ने इस दौरान अमेरिका के पिछले नेताओं की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों को चीन का खतरा नहीं दिखा। उनकी आंखों में बस बिजनेस नजर आ रहा था। आप यह खबर भी पढ़ सकते हैं... ...

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति उम्मीदवार हरमन कैन की संक्रमण से मौत, यहां 46 लाख से ज्यादा संक्रमित; दुनिया में 1.74 करोड़ मरीज

Image
दुनिया में कोरोनावायरस से संक्रमण के अब तक 1 करोड़ 74 लाख 76 हजार 105 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 9 लाख 39 हजार 477 ठीक भी हो चुके हैं। वहीं, 6 लाख 76 हजार 759 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं। अमेरिकी के पूर्व राष्ट्रपति उम्मीदवार हरमन कैन की कोरोनावायरस से मौत हो गई है। वह 74 साल के थे। कैन कैंसर की बीमारी से भी पीड़ित थे और इसके इलाज के लिए उन्हें पिछले महीने अटलांटा के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। कैन 2012 में रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार थे। ट्रम्प ने भी उनकी मौत पर दुख जताया है। 10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए अमेरिका 46,34,985 1,55,285 22,84,965 ब्राजील 26,13,789 91,377 18,24,095 भारत 16,39,350 35,786 10,59,093 रूस 8,34,499 13,802 6,29,655 द.अफ्रीका 4,82,169 7,812 3,09,601 मैक्सिको 4,16,179 46,000 2,72,187 पेरू 4,07,492 19,021 2,83,915 चिली 3,53,536 9,377 3,26,628 स्पेन 3,32,510 28,443 उपलब्ध...

चीन के राजदूत ने कहा- हमारी इकोनॉमी एक दूसरे पर टिकी हैं, इन्हें जबरन अलग करने से नुकसान होगा

Image
चीन ने गुरुवार को कहा कि भारत से उसकी इकोनॉमी को अलग करने से दोनों देशों को नुकसान होगा। चीन के राजदूत सुन वीडॉन्ग ने कहा कि उनका देश भारत के लिए स्ट्रैटजिक खतरा नहीं है। चीन का ये बयान ऐसे समय आया है जब भारत ने पिछले दिनों चाइनीज ऐप बैन किए हैं और बॉर्डर पर दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है। चीन के राजदूत भारत-चीन संबंधों पर इंस्टीट्यूट ऑफ चाइनीज स्टडीज, दिल्ली की तरफ से हुई वेबिनार में बोल रहे थे। उन्होंने सहयोग का रवैया रखने की वकालत करते हुए कहा है कि किसी एक को नुकसान पहुंचाने की सोच नहीं रखनी चाहिए। साथ ही कहा कि हमारी अर्थव्यवस्थाएं एक-दूसरे पर टिकी हुई हैं। इन्हें जबरदस्ती अलग करना ट्रेंड के खिलाफ है, इससे सिर्फ नुकसान होगा। सरकार ने रंगीन टीवी के आयात पर रोक लगाई डोमेस्टिक मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने और चीन जैसे देशों से गैर-जरूरी वस्तुओं का इंपोर्ट कम करने के मकसद से यह फैसला लिया गया है। भारतीय टीवी सेट के बड़े एक्सपोर्टर में चीन शामिल है। व्यापार में सहयोग से इंडस्ट्रीज का डेवलपमेंट तेज: चीन दूसरी तरफ चीन के राजदूत ने कहा कि 2018-19 में भारत में 92% कंप्यूटर, 82% ...

ट्रम्प स्कूल खोलने के लिए बोले तो शिक्षकों ने दी हड़ताल की चेतावनी, कहा- स्कूल बंद रहें

Image
अमेरिका में 70% शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि अगर कोरोना काल के दौरान स्कूल खोले गए तो वे हड़ताल पर चले जाएंगे। ये सभी विभिन्न शिक्षक संगठनों के सदस्य हैं। इन संगठनों ने बयान जारी कर हड़ताल की चेतावनी की पुष्टि की है। ऐसा तब हो रहा है, जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प स्कूल खोलने पर जोर दे रहे हैं। अमेरिकन फेडरेशन ऑफ टीचर्स के अध्यक्ष रैंडी वेनगार्टन ने कहा कि स्कूलों में कोरोना की रोकथाम के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। ज्यादातर कक्षाओं में वेंटिलेशन नहीं हैं। मास्क भी कम पड़ रहे हैं। शिक्षकों की मांग है कि ऑनलाइन पढ़ाई भी सीमित की जाना चाहिए। उधर, एक संगठन ने स्कूल खोलने के आदेश के खिलाफ फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डीसैंटिस पर मुकदमा कर दिया है। जबकि जन शिक्षा केंद्र के प्रमुख रॉबिन लेक ने कहा कि पूरे मामले में बच्चों को मोहरा बनाकर इस्तेमाल किया जा रहा है। इसी महीने हुए सर्वे में 60% अभिभावकों ने शिक्षकों की मांग का समर्थन किया है। अमेरिका में कोरोना के अब तक 45,68,375 मरीज मिले हैं। जबकि 1,53,848 मौतें हुई हैं। ऑस्ट्रेलिया: विक्टोरिया राज्य में 723 नए मरीज, इतने देशभर में भी एक दिन में नहीं...

चुनाव में रूसी दखल के सवाल पर बचाव में दिखे जकरबर्ग, सुनवाई में स्नैक्स खाते रहे बेजोस, पिचई से पूछा-सूचनाएं चुराकर अपनी क्यों बताता है गूगल

Image
टेक टाइटंस अमेजन, फेसबुक, गूगल और एपल के सीईओ अमेरिकी कांग्रेस में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेश हुए। ये ऑनलाइन मार्केट में ताकत का बेजा इस्तेमाल, कारोबारी प्रतिस्पर्धा खत्म करने के आरोपों पर सुनवाई का सामना कर रहे हैं। 4 घंटे से ज्यादा चली सुनवाई के दौरान दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति जेफ बेजोस स्नैक्स खाते रहे। दो घंटे तक वह सवाल टालते रहे। इसी तरह सांसदों के डेटा सिक्योरिटी को लेकर तीखे सवालों पर बाकी को भी जवाब नहीं सूझा। कमेटी की जांच में पाया गया कि ये कंपनियां विस्तार के लिए प्रतिस्पर्धियों को दबा रही हैं। सभी ने दलील दी कि उन्होंने कुछ भी गैरकानूनी नहीं किया है। 5 घंटे सुनवाई: कठघरे में 360 लाख करोड़ रु. की कंपनियों के अधिकारी, सांसदों के तीखे सवालों का नहीं सूझा सीधा जवाब इंस्टाग्राम खरीदने संबंधी 8 साल पुराने ईमेल पर पैनल ने घेरा फेसबुक सीईओ मार्क जकरबर्ग 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में रूस के प्रभाव के सवाल पर बचाव की मुद्रा में दिखे। डेटा चोरी और इंस्टाग्राम खरीदने संबंधी अपने 8 साल पुराने ईमेल पर भी वह घिरे। ईमेल में कहा गया था कि फेसबुक के लिए इंस्टाग्राम बहुत ही विध्वंसका...

जासूसी की वजह से अमेरिका ने चीन का कॉन्सुलेट बंद किया, ब्रिटेन ने 5जी नेटवर्क से चीनी कंपनी ही हटा दी, भारत ने 106 ऐप्स बैन कीं

Image
4 मई को न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने एक स्पेशल रिपोर्ट छापी थी। इस रिपोर्ट में चीन की सरकार की एक इंटरनल रिपोर्ट के हवाले से बताया गया कि दुनिया भर में एंटी-चाइना सेंटीमेंट्स यानी चीन विरोधी भावना 1989 में थियानमेन चौक पर हुए नरसंहार के बाद से सबसे ज्यादा है। इस रिपोर्ट को चीन के गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग को सौंपा था। दुनिया में एंटी-चाइना सेंटीमेंट्स बढ़ने की वजह कोरोनावायरस बताई गई थी। इस रिपोर्ट में ये भी बताया गया था कि कोरोनावायरस के कारण चीन के खिलाफ माहौल बनेगा और अमेरिका से सीधे टकराव होगा। लेकिन, सिर्फ कोरोनावायरस ही नहीं बल्कि और भी कई कारण हैं, चाहे हॉन्गकॉन्ग का मुद्दा हो या शिन्जियांग में उइगर मुसलमानों के मानवाधिकारों का मसला। चाहे सीमा विवाद। इन वजहों से चीन दुनिया में चारों तरफ से घिरता जा रहा है। लेकिन, चौंकाने वाली बात ये भी है कि घिरने के बाद भी चीन पर इसका ज्यादा कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। सबसे पहले बात, उन 6 कारणों की, जिनकी वजह से चीन घिरा 1. हॉन्गकॉन्ग : चीन ने यहां राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू किया। इसमें हॉन्गकॉन्ग में देशद्रोह, आतंकवाद, विदेशी दखल ...

चुनाव से 96 दिन पहले ट्रम्प ने कहा- इस बार इतिहास के सबसे फर्जी चुनाव होंगे, इससे अमेरिका शर्मिंदा होगा; चुनाव टाल देना चाहिए

Image
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सुझाव दिया है कि 2020 में होने वाला इलेक्शन टाल दिया जाए। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में मेल-इन बैलेट (चिट्ठी के जरिए वोटिंग) से वोटिंग होनी है। यह अमेरिकी इतिहास के सबसे गलत और फर्जी चुनाव साबित होंगे। यह अमेरिका के लिए बेहद शर्म की बात होगी। ट्रम्प ने यह बात राष्ट्रपति चुनाव से ठीक 96 दिन पहले कही है। ट्रम्प के लिए चुनाव टालना आसान नहीं अमेरिका के संविधान के अनुसार, राष्ट्रपति चुनाव की तारीख बदलने का अधिकार राष्ट्रपति के पास नहीं है। इसके लिए ट्रम्प को संसद के दोनों सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव और सीनेट से बिल मंजूर कराना होगा। सीनेट में तो ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी का बहुमत है। लेकिन, निचले सदन में डेमोक्रेटिक पार्टी का बहुमत है। अगर ट्रम्प दोनों सदनों से बिल पास भी करा लेते हैं तो भी वे ज्यादा समय तक चुनाव नहीं टाल पाएंगे। अमेरिका के संविधान के 20 अमेंडमेंट के तहत राष्ट्रपति चुनाव 20 जनवरी तक हर हाल में कराने होंगे। पहले भी कर चुके मेल-इन बैलेट का विरोध ट्रम्प ने पहले भी मेल-इन बैलेट्स को धोखा बताया था। उन्होंने कहा था कि डेमोक्रेट्स 2020 ...

5 अगस्त को राम के रंग में रंगेगा न्यूयॉर्क का टाइम्स स्क्वायर, बिलबोर्ड पर दिखेंगे राम और अयोध्या मंदिर का मॉडल

Image
5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन होगा। इसी दिन अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित टाइम्स स्कवायर के बिलबोर्ड पर मंंदिर का मॉडल और श्री राम के फोटोग्राफ नजर आएंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अमेरिकन इंडियन पब्लिक अफेयर कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सेवहानी ने बताया- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में जब इस ऐतिहासिक मंदिर की नींव रखेंगे, तो इस पल का जश्न हम यहां भी मनाएंगे। सेवहानी के मुताबिक- 17 हजार स्क्वायर फीट के रैप-अराउंड एलईडी डिस्प्ले स्क्रीन को लीज पर लिया जा रहा है। ये टाइम्स स्क्वायर की सबसे बड़ी हाई रिजोल्यूशन एलईडी स्क्रीन होगी। सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक होगा डिस्प्ले 5 अगस्त को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक हिंदी और अंग्रेजी में जय श्री राम, भगवान राम के चित्र और वीडियो, मंदिर के डिजाइन और आर्किटेक्चर की 3 डी इमेजेस को यहां बिलबोर्ड पर दिखाया जाएगा। जब प्रधानमंत्री मोदी मंदिर की नींव रखेंगे, उसके फोटोग्राफ्स को भी यहां दिखाया जाएगा। सेवहानी के मुताबिक, इस दौरान भारतीय समुदाय के लोग मौजूद रहेंगे। मिठाइयां बांटी जाएंगी। ये मानव समाज के लिए भी बड़ा अवसर सेवहा...

अमेरिका आज शाम परसेवरेंस रोवर लॉन्च करेगा, हाल ही में यूएई ने होप और चीन ने तियानवेन-1 सैटेलाइट लॉन्च किए थे

Image
अमेरिका का परसेवरेंस यान मंगल पर गुरुवार को रवाना हो रहा है। यह दुनिया में पिछले 11 दिनों में तीसरा मंगल मिशन है। इससे पहले 19 जुलाई को यूएई ने और 23 जुलाई को चीन ने अपने-अपने मिशन मंगल ग्रह के लिए रवाना किए हैं। नासा अपना मंगल मिशन फ्लोरिडा के केप केनेवरल एयरफोर्स स्टेशन से लांच करेगा। मिशन अमेरिकी समयानुसार 7:50 बजे सुबह (भारतीय समय में 5:20 बजे शाम) को लांच होगा। 18 फरवरी 2021 को मंगल के जेजेरो क्रेटर पर इसकी लैंडिंग होगी। यह मिशन मंगल के समय से एक साल (पृथ्वी के 687 दिन) तक चलेगा। इस मिशन के तहत पहली बार मंगल में एक छोटा हेलिकॉप्टर उड़ाया जाएगा। मंगल पर पहुंचने की होड़ में मौजूदा तीनों मिशन नए और दिलचस्प उद्देश्यों को लेकर जा रहे हैं। इनमें पानी की तलाश, वहां ऑक्सीजन बनाने से लेकर इतिहास में पहली बार मंगल पर हेलीकॉप्टर उड़ाने के प्रयास तक हैं। जानिए, क्या हैं इनकी खासियत और ये वहां और क्या-क्या करने वाले हैं... परसेवरेंस, अमेरिका: ऑक्सीजन बनाएगा, नमूने लेगा और पानी भी खोजेगा खासियतः परसेवरेंस में दो उपकरण हैं- 1000 किलो का रोवर और करीब 2 किलो का ड्रोन जैसा छोटा हेलीकॉप्टर, जो...

डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला हैरिस हो सकती उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार, जो बिडेन जल्द लगा सकते हैं कमला के नाम पर मुहर

Image
भारतीय मूल की कमला हैरिस अमेरिका में डेमोक्रेट पार्टी की तरफ से उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हो सकती हैं। मंगलवार को इसी पार्टी के प्रेसिडेंशियल कैंडिडेट जो बिडेन के हाथ में एक नोट देखा गया। इसमें सबसे ऊपर कमला हैरिस का नाम था। इसके बाद ये कयास जोर पकड़ने लगे कि बिडेन और डेमोक्रेट पार्टी कमला को वाइस प्रेसिडेंट कैंडिडेट घोषित करने जा रही है। इस मामले में पीछे हैं डेमोक्रेट्स राष्ट्रपति ट्रम्प ने वर्तमान उप राष्ट्रपति माइक पेंस को ही इस पद के उम्मीदवार के तौर पर बरकरार रखा है। यानी रिपब्लिकन खेमे में तस्वीर बिल्कुल साफ है। दूसरी तरफ डेमोक्रेट्स अब तक वाइस प्रेसिडेंट कैंडिडेट का नाम फाइनल नहीं कर पाए हैं। इसकी आलोचना भी हो रही है। कहा जा रहा है कि इस बारे में पार्टी में मतभेद हैं। कमला का दावा क्यों मजबूत : 2 कारण कमला हैरिस को डेमोक्रेट पार्टी वाइस प्रेसिडेंट बना सकती है। इसकी दो बड़ी और वाजिब वजहें हैं। पहली- उनकी पहचान भारतीय के तौर पर है। उनकी मां भारत के तमिलनाडु राज्य की थीं। डेमोक्रेट्स को भारतीय मूल के ज्यादा वोट मिल सकते हैं। दूसरी- कमला के पिता जमैका के थे। यानी अफ्रीकन म...

मोदी आज मॉरिशस के सुप्रीम कोर्ट की नई बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे, भारत की मदद से इसे तैयार किया गया है

Image
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को मॉरिशस के सुप्रीम कोर्ट की नई बिल्डिंग का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन करेंगे। मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रवींद जगन्नाथ भी इस दौरान मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में कोर्ट के जज, कानून विभाग के अफसर और दोनों देशों के कई नामी लोग शामिल होंगे। कोर्ट की नई बिल्डिंग राजधानी पोर्ट लुईस में बनाई गई है। इसको तैयार करने में भारत ने सहयोग दिया है। 2016 में भारत ने मॉरिशस को 35.3 करोड़ डॉलर का विशेष आर्थिक पैकेज दिया था। इससे यहां इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट की नई बिल्डिंग इसी कड़ी का हिस्सा है। 100 बेड का एक सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल भी तैैयार किया जा रहा है। मोदी ने मॉरिशस की मेट्रो परियोजना का भी उद्घाटन किया था 2019 में मोदी ने मॉरिशस के प्रधानमंत्री के साथ वहां के मेट्रो एक्सप्रेस और एक अस्पताल के प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया था। भारत की मदद से तैयार की जा रही मेट्रो परियोजना के तहत सितंबर 2019 में ही 12 किमी. लाइन बिछा ली गई थी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today यह फोटो दिसंबर 2019 की है। तब म...

अमेरिका की ब्राजील को दो टूक- 5जी नेटवर्क के लिए हुबेई को कॉन्ट्रैक्ट न दें, ऐसा हुआ तो नतीजे भुगतने के लिए भी तैयार रहें

Image
चीन को लेकर अमेरिका ने एक बार फिर बेहद सख्त रुख दिखाया। अगले साल 5जी नेटवर्क के लिए टेंडर जारी करने जा रहे ब्राजील से अमेरिका ने कहा है कि वो इस नेटवर्क का कॉन्ट्रैक्ट चीन की हुबेई कंपनी को न दे। अमेरिका ने साफ कहा है कि अगर हुबेई को यह कॉन्ट्रैक्ट दिया गया तो इसका असर दोनों देशों के रिश्तों पर पड़ेगा और ब्राजील को इसके नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं। नए विवाद की जड़ क्या ब्राजील में राष्ट्रपति जाएर बोल्सोनारो की सरकार अगले साल जनवरी में 5जी नेटवर्क तैयार करने जा रही है। इसके लिए टेंडर प्रॉसेस शुरू की जा रही है। माना जा रहा है कि चीन की हुबेई कंपनी इस दौड़ में सबसे आगे है। हुबेई पर आरोप हैं कि वो टेलिकॉम की आड़ में जासूसी करती है। डाटा जुटाने के बाद इसे चीन की सरकार को सौंप दिया जाता है। अमेरिका के अलावा कई देश हुबेई पर सख्त रुख अपनाते रहे हैं। इसमें नया क्या है अमेरिका नहीं चाहता कि ब्राजील सरकार 5जी नेटवर्क का कॉन्ट्रैक्ट हुबेई को दे। इसके लिए ट्रम्प सरकार ने ब्राजील पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। लैटिन अमेरिका में ब्राजील सबसे बड़ा देश है। अमेरिका और ब्राजील के रिश्ते काफी मजबूत हैं। ब...

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के दो एडवाइजर्स का इस्तीफा, इमरान के 15 सलाहकारों में से 7 के पास दोहरी नागरिकता और करोड़ों डॉलर की प्रॉपर्टी

Image
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को विपक्ष के विरोध के आगे घुटने टेकने पड़े। उनके दो स्पेशल एडवाइजर्स ने बुधवार रात इस्तीफे दे दिए। ये हैं- डिजिटल पाकिस्तान प्रोजेक्ट की हेड तानिया इरदौस और हेल्थ एंड कैबिनेट मामलों के चीफ डॉक्टर जफर मिर्जा। इमरान के कुल 15 स्पेशल असिस्टेंट हैं। इनमें से 7 के पास दोहरी नागरिकता और करोड़ों डॉलर की प्रॉपर्टी है। एक जांच रिपोर्ट में इसका खुलासा होने के बाद विपक्ष इन्हें हटाए जाने की मांग कर रहा था। सरकार इनकी वजह से दबाव में है। गूगल में रह चुकी हैं तानिया तानिया इरदौस गूगल में एग्जीक्युटिव रह चुकी हैं। दो साल पहले जब इमरान खान प्रधानमंत्री बने तो तानिया को पाकिस्तान लौटने और एक स्पेशल प्रोजेक्ट संभालने का ऑफर दिया। तानिया के पास अमेरिकी नागरिकता भी है। तानिया ने पिछले साल दिसंबर में डिजिटल पाकिस्तान का जिम्मा संभाला। तानिया पर आरोप है कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट्स से जुड़े ठेके अपने करीबियों और परिवारवालों को दिए। कुछ महीने पहले ये साफ हो गया कि तानिया के प्रोजेक्ट में धांधली हो रही है। विपक्ष का दबाव इमरान के कुल 15 स्पेशल असिस्टेंट्स और एडवाइजर्स म...

अमेरिका में चुनाव को प्रभावित करने के लिए रूस भ्रम फैला रहा, कोरोना को लेकर कहा- इसे अमेरिकी सेना ने तैयार किया

Image
अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने के लिए रूस कोरोना को लेकर भ्रम फैला रहा है। इसके लिए रूसी जासूसी एजेंसी जीआरयू इनफोरोस, वन वर्ल्ड प्रेस, टास, ग्लोबल रिसर्च-सीए जैसी वेबसाइटों की मदद ले रही है। एक खुफिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। इसके मुताबिक, एजेंसी ने वेबसाइटों से कहा है कि वे चीन के उस आरोप का समर्थन करें, जिसमें कहा गया है कि अमेरिकी सेना ने ही कोरोनावायरस बनाया था। हालांकि, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प शुरू से कहते रहे हैं कि कोरोना चीन के लैब में बना था। जीआरयू के कहने पर वेबसाइटों ने मई से जुलाई तक अमेरिका और कोरोना को लेकर करीब 150 भ्रामक लेख प्रकाशित किए। एलायंस फॉर सिक्योरिंग डेमोक्रेसी के डायरेक्टर लॉरा रोसेनबर्गर ने भी कहा कि अमेरिकी वोटरों को गुमराह करने में रूसी जासूसी एजेंसियां केंद्रीय भूमिका में हैं। यूरोप में कोरोना पर भ्रम फैलाने की साजिश से खुलासा अमेरिका के अधिकारी साइबर सिक्योरिटी एजेंसी मैडिएंट की एक रिपोर्ट पर चर्चा कर रहे थे। उसी दौरान यह बात सामने आई कि पूर्वी यूरोप में नाटो की बदनामी और कोरोना पर गलत सूचनाएं फैलाने का अभियान चल रहा है। हाल...

ब्राजील में मरने वालों का आंकड़ा 90 हजार के पार, चीन में तीन नए केस मिले; दुनिया में अब तक 1.71 करोड़ संक्रमित

Image
दुनिया में कोरोनावायरस से संक्रमण के अब तक 1 करोड़ 71 लाख 79 हजार 092 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 69 लाख 30 हजार 012 ठीक भी हो चुके हैं। वहीं, 6 लाख 69 हजार 982 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं। ब्राजील में महामारी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। यहां मरने वालों का आंकड़ा तेजी से एक लाख की तरफ बढ़ रहा है। ब्राजील : 90 हजार से ज्यादा ने जान गंवाई बुधवार रात जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, ब्राजील में मरने वालों की संख्या 90 हजार 188 हो गई। शुरुआती दौर में कोरोना को लेकर हर स्तर पर लापरवाही बरती गई। अब इसके दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं। हर दिन हजारों टेस्ट किए जा रहे हैं। बुधवार को ही यहां 70 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए। राष्ट्रपति बोल्सोनारो आज कोरोना को लेकर कुछ नए ऐलान कर सकते हैं। 10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए अमेरिका 45, 68,037 1,53,840 22,45,044 ब्राजील 25,55,518 90,188 17,87,419 भारत 15,84,384 35,003 10,21,611 रूस 8,28,990 13,667 6,20,633 द.अफ्र...

पेशावर में ईशनिंदा के आरोपी को कोर्ट रूम में जज के सामने 6 गोली मारी, मौके पर मौत; 2 साल पहले उसे गिरफ्तार किया गया था

Image
पाकिस्तान के पेशावर में ईशनिंदा के आरोपी अहमदी समुदाय के एक युवक को जज के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस अधिकारी एजाज अहमद ने अल जजीरा को बताया कि तहरीर अहमद नसीम को बुधवार को एक जिला कोर्ट में सुनवाई के दौरान छह गोली मारी गई थी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि हत्यारे को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी पहचान खालिद खान के रूप में की गई। उसने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। उसका कहना है कि उसने ईशनिंदा के लिए तहरीर अहमद को मारा। कोर्ट छावनी इलाके में उच्च-सुरक्षा क्षेत्र में स्थित है। यहां प्रांत का विधानसभा भवन, पेशावर हाईकोर्ट, मुख्यमंत्री सचिवालय और गवर्नर हाउस भी स्थित हैं। कोर्ट में मौजूद वकील ने कहा कि तहरीर अहमद के खिलाफ ईशनिंदा कानून के तहत मामला दर्ज था। उसे पेशावर सेंट्रल जेल से कोर्ट लाया गया था। 2018 में गिरफ्तारी हुई थी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खैबर मेडिकल यूनिवर्सिटी में शिफ्ट कर दिया है। ईशनिंदा के आरोप में उसे 2018 में गिरफ्तार किया गया था। ईशनिंदा पाकिस्तान में एक बेहद संवेदनशील मुद्दा है। यहां केवल आरोप लगने पर ही आरोपी भीड़ की हिंसा का शिकार हो ...

इस साल केवल 10 हजार यात्री हज में शामिल हो रहे, अधिकारियों ने कहा- इनमें 70% सऊदी में रहने वाले विदेशी

Image
कोरोनावायरस महामारी के बीच सऊदी अरब में इस साल 28 जुलाई से हज यात्रा की शुरुआत हो गई है। यह 2 अगस्त तक चलेगी। पिछले साल जहां 25 लाख से ज्यादा लोग इसमें शामिल हुए थे, वहीं इस बार केवल 10 हजार लोगों को अनुमति मिली है। जो लोग हज के लिए यहां आए हैं, उनकी पहले ही कोरोनावायरस की जांच करा ली गई है। अधिकारियों ने कहा कि लगभग 70% तीर्थयात्री सऊदी अरब में रहने वाले विदेशी हैं, जबकि बाकी यहां के नागरिक हैं। सऊदी अरब के पब्लिक सिक्योरिटी के डायरेक्टर खालिद बिन करार अल-हरबी ने कहा कि हज यात्रा को लेकर सुरक्षा संबंधी कोई चिंता नहीं है। महामारी के खतरे को देखते हुए तीर्थयात्रियों की संख्या को कम किया गया है। काबा के चारों ओर परिक्रमा करते यात्री। इस बार सुरक्षा के लिहाज से यात्रियों की इलेक्‍ट्रॉनिक आईडी बनाई गई है। सभी की थर्मल स्कैनिंग की जा रही है। सऊदी सरकार ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए कई कदम उठाए: इस बार सरकार लोगों की सुरक्षा के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रही है। हज मंत्रालय के अधिकारी उमर अल मद्दाह ने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से यात्रियों की इलेक्‍ट्रॉनिक आईडी बनाई गई है। सभी की थ...