कराची स्टॉक एक्सचेंज पर आतंकी हमला, 9 लोगों की मौत- 4 आतंकी ढेर, एक पुलिस अफसर समेत 5 लोगों ने भी दम तोड़ा; एनकाउंटर जारी

पाकिस्तान के कराची स्टॉक एक्सचेंज पर सोमवार सुबह आतंकियों ने हमला कर दिया। जियो न्यूज चैनल के मुताबिक, चार आतंकी मारे गए हैं जबकि पांच अन्य लोगों की भी मौत हुई है। पुलिस और रेंजर्स की टीम मौके पर मौजूद है। वहां से लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है। खबर लिखे जाने तक एनकाउंटर जारी है।​​​​​​

एक्सचेंज खुलते ही हमला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कराची स्टॉक एक्सचेंज सुबह 10.30 बजे खुलता है। आम दिनों की तरह यह सोमवार को भी वक्त पर खुला। इसी दौरान आम लोगों और कर्मचारियों के साथ हथियारबंद आतंकी यहां घुस आए। इनके इरादे समझ में आते ही लोग भागने लगे। इस दौरान पुलिस को भी सूचना दी गई। कुछ ही देर में बिल्डिंग को घेर लिया गया।
जियो न्यूज के मुताबिक, स्टॉक एक्सचेंज के दो कर्मचारियों और तीन कर्मचारियों की मौत हो चुकी है। बताया जाता है कि आतंकी पहले पार्किंग में जाने की कोशिश कर रहे थे।

पुलिस की तैनाती नहीं होती
जानकारी के मुताबिक, कराची स्टॉक एक्सचेंज में पुलिस की तैनाती नहीं है। यहां की सिक्योरिटी का जिम्मा प्राइवेट कंपनी के पास है। जानकारी के मुताबिक, मारे गए लोगों में पुलिस का एक सब इन्सपेक्टर भी शामिल है। जियो न्यूज ने मरने वालों की संख्या 9 बताई है।

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कराची स्टॉक एक्सचेंज पर सोमवार सुबह हमला हुआ। पांच लोगों की मौत हो चुकी है। (फाइल)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YG8LES

https://ift.tt/3i7YpFE

Comments

Popular posts from this blog

भोजन के चुनाव में मानसिक परिस्थिति की भूमिका:तनाव अधिक होने पर लोग चिप्स, आइसक्रीम और फास्ट फूड पसंद करते हैं; वहीं खुश होने पर सलाद, अंडे खाते हैं

ट्रम्प ने कहा- उम्मीद है राष्ट्रपति तो मैं ही रहूंगा; सुप्रीम कोर्ट ने पेन्सिलवेनिया में धांधली की याचिका ठुकराई

कोरोना संकट:ब्राजील में बढ़तीं मौतों पर भी नहीं चेते 41 लाख लोग, नहीं ले रहे वैक्सीन की दूसरी डोज