Posts

Showing posts from September, 2020

सात राजनीतिक पार्टियों ने लिबरल नेता एलेक्जेंडर डी क्रू को नया पीएम चुना, फिलहाल वे देश के वित्त मंत्री हैं

Image
बेल्जियम में 493 दिन बाद बुधवार को देश के अगले प्रधानमंत्री के नाम का ऐलान किया गया। लिबरल नेता एलेक्जेंडर डी क्रू देश के अगले पीएम होंगे। वे सात पार्टियों के गठबंधन से बनने वाली सरकार की अगुआई करेंगे। नए गठबंधन में दो सोशलिस्ट पार्टी, दो लिबरल, दो ग्रीन और फ्रेंच बोलने वालों और फ्लेमिश बोलने वालों की अगुआई करने वाली एक-एक पार्टी शामिल होगी। 44 साल के डी क्रू फिलहाल बेल्जियम के वित्त मंत्री के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं। उन्हें बेल्जियम के राजा गुरुवार को पद की शपथ दिलाएंगे। 21 महीने पहले पूर्व पीएम चार्ल्स मिशेल की सरकार गिरने के बाद से ही बेल्जियम में प्रधानमंत्री पद खाली है।16 महीने पहले चुनाव भी हुए थे लेकिन, चुनाव में भी किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिला सका था। इसके बाद सोफी विलम्स को कार्यकारी प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था। संसद में संतुलन बनाने की कोशिश देश की सात पार्टियों ने बुधवार सुबह प्रधानमंत्री चुनने और सरकार बनाने के बारे में चर्चा करने के लिए बैठक की। इसके बाद इन पार्टियों के नेताओं ने किंग फिलिप से मुलाकात की। नेताओं ने किंग फिलिप से सरकार बनाने और मंत्रीमंडल गठन पर...

पेरिस में राफेल ने आवाज से भी तेज रफ्तार से उड़ान भरी, इतनी जोर से आवाज आई कि लोगों को लगा कहीं बम फटा है

Image
फ्रांस की राजधानी पेरिस में बुधवार को धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। इसके बाद पुलिस ने कहा कि यह किसी बम धमाके की आवाज नहीं थी। ध्वनि की रफ्तार से भी तेज उड़ान भर रहे एक राफेल प्लेन से यह आवाज निकली थी। न्यूज एजेंसी स्पुतनिक के मुताबिक, राफेल ने रेडियो सिग्नल से संपर्क खो चुके एक प्लेन की मदद के लिए उड़ान भरी थी। इसे मुश्किल में फंसे प्लेन की मदद के लिए इतनी तेजी से उड़ान भरने की मंजूरी दी गई थी। पेरिस के पूर्वी इलाके में यह धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। आवाज इतनी तेज थी कि लोगों की खिड़कियां तक हिलनी लगी। इसके बाद लोग डर गए। काफी लोगों ने पुलिस को फोन कर शहर में कहीं पर धमाके होने की शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने इस बारे में बताया। बीते हफ्ते पेरिस में शार्ली एब्दो के दफ्तर के पास चाकूबाजी हुई थी बीते हफ्ते पेरिस के शार्ली एब्दो अखबार के ऑफिस के सामने चाकूबाजी हुई थी। इसमें चार लोग घायल हुए थे। पुलिस ने एक हमलावर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से ही पेरिस के लोगों में डर हैं। इसी महीने आतंकी संगठन अल कायदा ने भी फ्रांस पर हमले की धमकी दी थी। दरअसल, शार्ली एब्दो ने हाल ही में दोबारा पैगंबर मुहम्म...

प्रेसिडेंशियल डिबेट में बाइडेन का आरोप- ट्रम्प जोकर और झूठे, उन्होंने देश को बांटा; ट्रम्प बोले- ओबामा के दौर में ज्यादा नस्लीय बंटवारा हुआ

Image
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के दो उम्मीदवारों के बीच पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट हुई । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उन्हें चुनौती दे रहे डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडेन के बीच ओहायो के क्लीवलैंड में 90 मिनट की बहस हुई। कोरोना को लेकर बाइडेन ने आरोप लगाए कि राष्ट्रपति के पास बीमारी की रोकथाम का कोई प्लान नहीं है। ट्रम्प ने कहा कि अगर इस वक्त सत्ता में बाइडेन होते तो 20 करोड़ मौतें हो चुकी होतीं। बाइडेन ने ट्रम्प को झूठा और जोकर तक कह दिया। मॉडरेटर फॉक्स न्यूज के एंकर क्रिस वॉलेस थे। 2016 में ट्रम्प और हिलेरी क्लिंटन की पहली डिबेट भी वॉलेस ने ही कराई थी। हॉल में सिटिंग अरेंजमेंट सोशल डिस्टेंसिंग के तहत ही किया गया था। ट्रम्प की पत्नी मेलानिया और बेटी इवांका भी मौजूद रहीं। दोनों कैंडिडेट्स को क्लीवलैंड के सैमसन पवेलियन पहुंचना था। ट्रम्प स्थानीय समयानुसार रात 8:31 बजे, जबकि बाइडेन 8:33 बजे पहुंचे। स्टेज पर पहुंचने से पहले उन्होंने सलाहकारों से बातचीत की। दोनों ने किस मुद्दे पर क्या तर्क रखे सुप्रीम कोर्ट बाइडेन : डेमोक्रेट कैंडिडेट बाइडेन ने कहा- चुनाव बिल्कुल सामने हैं। लिहाजा, ट्रम्प एडम...

वॉल्ट डिज्नी ने कहा- 28 हजार कर्मचारियों की छंटनी करेंगे, हालात बहुत मुश्किल; दुनिया में 3.38 करोड़ केस

Image
दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 3.38 करोड़ से ज्यादा हो गया है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 2 करोड़ 51 लाख 45 हजार 067 से ज्यादा हो चुकी है। मरने वालों का आंकड़ा 10.12 लाख के पार हो चुका है। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं। वॉल्ट डिज्नी कंपनी ने मंगलवार रात जारी बयान में कहा कि थीम पार्क में कम लोगों के आने की वजह से उसके बिजनेस पर गंभीर असर हुआ है। कंपनी के मुताबिक, वो 28 हजार कर्मचारियों की छंटनी करेगी। फ्रांस में संक्रमण की दूसरी लहर में मामले फिर तेजी से बढ़े हैं। वॉल्ट डिज्नी ने क्या कहा द गार्डियन के मुताबिक, वॉल्ट डिज्नी कंपनी थीम पार्क बिजनेस सेक्टर में 28 हजार कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। कंपनी के मुताबिक, उसके थीम पार्क में आने वाले लोगों की संख्या काफी कम हुई है। इसकी वजह महामारी है। लिहाजा, कंपनी को यह मुश्किल फैसला लेना पड़ रहा है। कंपनी के एक अफसर जोस डीएमरो ने कहा- आप सोच सकते हैं कि एक कंपनी के तौर पर यह फैसला हमारे लिए कितना मुश्किल होगा। कई महीनों से हमारा मैनेजमेंट इस बारे में कोशिश कर रहा था कि लोगों की नौकरी बचाई जाए। हमने कई कदम भी उठा...

डोनाल्ड ट्रम्प और जो बाइडेन के बीच पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट शुरू; 90 मिनट की बहस में कुल 6 मुद्दे

Image
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के दो उम्मीदवारों के बीच पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट शुरू हो चुकी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनको चुनौती दे रहे डेमोक्रेट उम्मीदवार ओहियो के क्लीवलैंड में आमने-सामने हैं। कोरोनावायरस की वजह से इस बार तस्वीर कुछ बदली हुई है। यह डिबेट 90 मिनट चलेगी। फॉक्स न्यूज के एंकर क्रिस वॉलेस हैं। 2016 में ट्रम्प और हिलेरी क्लिंटन की पहली डिबेट भी वॉलेस ने ही कराई थी। हॉल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है। राष्ट्रपति ट्रम्प की पत्नी मेलानिया और बेटी इवांका भी मौजूद हैं। कुल 6 मुद्दों पर बहस पहली डिबेट में कुल 6 मुद्दे हैं। ये इस तरह हैं- दोनों कैंडिडेट्स के रिकॉर्ड, सुप्रीम कोर्ट, कोरोनावायरस, इकोनॉमी, नस्लवाद-हिंसा और इलेक्शन इंटेग्रिटी यानी चुनावी अखंडता। पहला मुद्दा सुप्रीम कोर्ट Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today ओहिया में डोनाल्ड ट्रम्प और उनको चुनौती दे रहे जो बाइडेन के बीच पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट जारी है। (फाइल) from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jgPEJs https://ift.tt/2SbUUlS

ट्रम्प बोले- इकोनॉमी-अर्थव्यवस्था खोलने के लिए आने वाले दिनों में 15 करोड़ रैपिड टेस्ट करेंगे, बुजुर्गों को 5 करोड़ टेस्ट किट बांटेंगे; अब तक 3.35 करोड़ केस

Image
कोरोना संक्रमितों के मामले में दुनिया में अमेरिका पहले पायदान पर है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को कहा कि देश में अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए 15 करोड़ रैपिड टेस्ट (एबट रैपिड पॉइंट ऑफ केयर टेस्ट) किए जाएंगे। इसमें से 5 करोड़ टेस्ट किट ज्यादा खतरे वाले समुदाय, बुजुर्गों के लिए बनाए गए नर्सिंग होम्स और केयर एजेंसीज को दी जाएंगी। लैब में टेस्ट कराने के बजाय एबट टेस्ट किट सस्ती पड़ती है और इससे 15 मिनट में नतीजा मिल जाता है। अमेरिका के ज्यादातर नर्सिंग होम्स में इसी से टेस्ट किए जा रहे हैं। वहीं, दुनिया में अब तक 3 करोड़ 35 लाख 49 हजार 873 लोग संक्रमित हैं। 10 लाख 6 हजार 379 लोगों की मौत हो चुकी है। अच्छी बात ये कि अब तक 2 करोड़ 48 लाख 78 हजार 124 लोग ठीक हो चुके हैं। इन 10 देशों में कोरोना का असर सबसे ज्यादा देश संक्रमित मौतें ठीक हुए अमेरिका 73,61,611 2,09,808 46,09,636 भारत 61,45,291 96,351 51,01,397 ब्राजील 47,48,327 1,42,161 40,84,182 रूस 11,59,573 20,385 9,45,920 पेरू 8,08,714 32,324 6,70,989 स्पेन 7,48,266 31,411 उपलब्ध...

1948 में पहली बार डिबेट रेडियो पर हुई, इसके 12 साल बाद पहली बार दोनों कैंडिडेट टीवी पर आमने-सामने हुए

Image
अमेरिका में आज पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट होगी। सीएनएन के मुताबिक, ओहायो में होने वाली यह डिबेट 90 मिनट की होगी और इसमें 6 टॉपिक शामिल किए जाएंगे। इन्हें 15-15 मिनट में बांटा जाएगा। इस दौरान कोई ब्रेक नहीं होगा। फॉक्स न्यूज के क्रिस वॉलेस डिबेट के मॉडरेटर होंगे। क्रिस इसी चैनल में एंकर हैं। द टेलीग्राफ के मुताबिक, वॉलेस रजिस्टर्ड डेमोक्रेट हैं। कुछ दिनों पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प उन्हें इंटरव्यू दे चुके हैं। इंटरव्यू में ट्रम्प कई बार झुंझलाते नजर आए थे। दूसरी और तीसरी डिबेट भी 90- 90 मिनट की होंगी। दूसरी डिबेट फ्लोरिडा, तीसरी टेनेसी में होगी। यहां हम आपको अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में प्रेसिडेंशियल डिबेट से जुड़े 15 फैक्ट्स बता रहे हैं। 162 साल पहले हुई थी पहली डिबेट अमेरिका में पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट 1858 में अब्राहम लिंकन और स्टीफन डगलस के बीच हुई। कुल सात डिबेट हुईं। इनमें कोई मॉडरेटर नहीं था। ( सोर्स ) नए दौर की पहली डिबेट टीवी पर नहीं, रेडियो पर 1948 में हुई। इसमें थॉमस डेवे और हेरल्ड स्टेसेन ने हिस्सा लिया। इस डिबेट को करीब 4 करोड़ लोगों ने सुना। ( सोर्स ) अमेरिका मे...

मैक्सिको में महिलाओं का प्रदर्शन, बोलीं- गर्भवती होने पर महिलाएं तकलीफें सहती हैं, गर्भ गिराने और रखने का अधिकार भी हमारा हो

Image
दुनिया के कई देशों में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस मनाया गया। इस मौके पर मैक्सिको में हजारों महिलाएं सड़क पर उतर आईं और जोरदार प्रदर्शन किया। उनकी मांग थी- महिलाओं को गर्भ गिराने या रखने का अधिकार मिले। उनका कहना था- जब कोई महिला गर्भवती होती है तो सारी तकलीफें भी उसे ही उठानी पड़ती है। इसलिए यह फैसला महिला का ही होना चाहिए कि वह गर्भ रखना चाहती है या नहीं। महिलाओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे। साथ ही खुद के बचाव के लिए सुरक्षा कवच भी बनाया। मैक्सिको पुलिस ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने लोहे की रॉड और हथौड़ियों से हमला किया। मालूम हो, 28 सितंबर अंतरराष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह महिलाओं के शरीर पर उनके अधिकार को लेकर एक कोशिश है। महिलाओं ने हथौड़ियों से सुरक्षा कवच को तोड़ने की कोशिश की। इस घटना में कुछ महिलाएं और पुलिसकर्मी भी घायल हुए। पहली बार अमेरिका और कैरेबियाई देशों में 28 सितंबर 1990 को ‘गर्भपात को स्वैच्छिक करने की मांग करते हुए यह दिवस मनाया गया था। लेकिन 2015 में इसका नाम बदलकर अंत...

ठंड में कोरोना का खतरा बढ़ेगा, बचाव के लिए खिड़कियां खोलकर रखें, ऑफिस-स्कूलों में एयर फिल्टर और मास्क जरूरी

Image
(अपूर्वा मांडविल्ली) अमेरिका में रिसर्चरों का कहना है कि जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी और लोगों का एक जगह जुटना बढ़ेगा, वैसे-वैसे कोरोना का खतरा और बढ़ता जाएगा। सर्दियों में लोग घरों, ऑफिसों या बंद जगहों पर रहना पसंद करते हैं। इंडोर जगहों में वायरस के फैलने का खतरा ज्यादा है। अमेरिका के दक्षिणी राज्यों में गर्मियों में लोग एसी ऑफिसों और घरों में ज्यादा इकट्ठा होने लगे थे। अब यही ट्रेंड सर्दियों में भी देखने को मिल सकता है। ऐसे में बचाव के कुछ उपाय किए जा सकते हैं। 1. खराब वेंटिलेशन वाले इंडोर स्थानों में वायरस का असर ज्यादा दूर और देर तक रहता है कोरोना पर रिसर्च कर रहीं अमेरिकी डॉक्टर मार के मुताबिक, खराब वाली वेंटिलेशन वाली जगहों पर, जैसे ज्यादातर रेस्टोरेंट और बार में खतरा ज्यादा होता है। ऐसी जगहों पर वायरस ज्यादा दूर और देर तक रहता है। इन गर्मियों में वैज्ञानिकों ने पाया था कि अस्पताल के अंदर संक्रमित मरीज से वायरस छोटे ड्रॉपलेट्स के रुप में (एयरोसोल्स) हवा में 16 फीट तक फैल रहे थे। डॉ. मार कहती हैं कि अभी भी बचाव का सबसे बेहतर रास्ता है अपने चेहरे को ढंकना और हाथों को धोना। 2. तमाम मह...

ट्रम्प और बाइडेन के बीच फर्स्ट प्रेसिडेंशियल डिबेट आज; 90 मिनट की बहस में 6 मुद्दे होंगे, जानें 24 दिन में होने वाली 3 डिबेट्स से जुड़ी अहम बातें

Image
अमेरिका में राष्ट्रपति पद की चुनावी जंग आखिरी दौर में पहुंचने लगी है। प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प और उनको चुनौती दे रहे डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडेन मंगलवार रात 9 बजे (भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह 6.30 बजे) पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट में हिस्सा लेंगे। कुल तीन डिबेट होंगी। दूसरी 15 और तीसरी 22 अक्टूबर को होंगी। यहां हम आपको इन डिबेट्स से जुड़ी जरूरी जानकारियां दे रहे हैं। पहले ये जानिए कोरोनावायरस की वजह से इस बार तस्वीर कुछ बदली नजर आएगी। मॉडरेटर एक ही होगा। पैनालिट्स नहीं होंगे। दर्शक होंगे या नहीं, या होंगे तो कितने? इस बारे में डिबेट कमीशन ने फिलहाल जानकारी नहीं दी है। हाथ मिलाने की ऐतिहासिक परंपरा भी इस बार नहीं निभाई जाएगी। सीएनएन के मुताबिक, मॉडरेटर और कैंडिडेट्स मास्क नहीं पहनेंगे। ट्रम्प की पत्नी मेलानिया और बेटी इवांका दर्शकों के स्थान पर मौजूद रहेंगी। पहली डिबेट : 29 सितंबर 2020 वक्त : रात 9 बजे (भारतीय समय के अनुसार, बुधवार सुबह 6.30 बजे) कहां : केस वेस्टर्न रिजर्व यूनिवर्सिटी, क्लीवलैंड (ओहायो) कितनी देर : 90 मिनट (कोई ब्रेक नहीं होगा) मॉडरेटर : फॉक्स न्यूज के एंकर...

बगदाद एयरपोर्ट को निशाना बनाकर दागा गया रॉकेट घर पर गिरा, एक परिवार की दो महिलाओं और तीन बच्चों की मौत

Image
इराक की राजधानी बगदाद में एयरपोर्ट को निशाना बनाकर दागा गया रॉकेट एक घर पर गिर गया। इसमें एक परिवार की दो महिलाओं और तीन बच्चों की मौत हो गई। एयरपोर्ट पर अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाने के लिए यह रॉकेट दागा गया था। इराक में पिछले साल से ही अक्सर अमेरिकी सैनिकों के ठिकानों पर ऐसे हमले होते रहते हैं। हालांकि, इनमें आम इराकी नागरिकों की मौत काफी कम हुई है। इराक की सेना ने सोमवार को हुए हमले के बाद कहा कि यह क्रिमिनल गैंग का काम है जो लोगों में डर पैदा करना चाहते हैं। वहीं, इराक की खुफिया सूत्रों के मुताबिक, यह ईरान के सपोर्ट से काम करने वाले कुछ छोटे आपराधिक संगठनों का काम है। अब तक किसी ने नहीं ली हमले की जिम्मेदारी आम तौर पर इराक में अमेरिकी ठिकानों पर हमले के बाद अमेरिका का कट्टर दुश्मन ईरान ट्वीट कर खुशी जाहिर करता है। हालांकि, इस बार आम नागरिकों की मौत की वजह से ईरान ने ऐसा कुछ नहीं किया है। इससे पहले हुए हमलों की जिम्मेदारी लेने वाले छोटे-बड़े दर्जनों संगठनों ने भी इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। अमेरिका ने दी थी सैनिक वापस नहीं बुलाने की चेतावनी अमेरिका ने सोमवार को यह चेतावनी दी ...

विपक्षी पार्टी पीएमएल-एन के अध्यक्ष शाहबाज शरीफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार; इमरान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन की योजना बना रहे थे

Image
पाकिस्तान में विपक्षी नेताओं पर सरकार की कार्रवाई तेज हो गई है। सोमवार को पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शाहबाज शरीफ को 700 करोड़ रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में लाहौर हाईकोर्ट की दो सदस्यों वाली बेंच ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। नेशनल अकांउटिबिलिटी ब्यूरो (एनएबी) ने उन्हें हाईकोर्ट परिसर से ही गिरफ्तार कर लिया। शाहबाज तीन बार पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री रहे नवाज शरीफ के भाई हैं। शाहबाज की पार्टी पीएमएल-एन इमरान खान के इस्तीफे की मांग करते हुए अगले महीने से प्रदर्शन शुरू करने वाली थी। इमरान खान सरकार ने पिछले हफ्ते 69 साल के शाहबाज के और उनके परिवार खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज कराया था। शाहबाज 2008 से 2018 तक पाकिस्तान के पंजाब राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं। गृह मंत्री ने शाहबाज पर लगाए थे आरोप प्रधानमंत्री इमरान खान के एडवाइजर और गृह मंत्री शहजाद अकबर ने पिछले हफ्ते शाहबाज पर अपने बेटे हमजा और सलमान के साथ मिलकर मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल होने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था- शहज...

ट्रम्प ने 2017 में अमेरिका में सिर्फ 55 हजार रु. टैक्स दिया, इसी साल उनकी फर्म ने भारत में 1.07 करोड़ रु. टैक्स चुकाया

Image
'द न्यूयॉर्क टाइम्स' ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की टैक्स चोरी पर खुलासा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रम्प 2016 में जब व्हाइट हाउस पहुंचे तो उस साल (वित्त वर्ष 2016-17) उन्होंने 750 डॉलर (करीब 55,000 रुपए) टैक्स दिया। इसी दौरान उनकी फर्म ने भारत में 1,45,400 डॉलर (करीब 1.07 करोड़ रुपए) टैक्स चुकाया। अब जब ट्रम्प दूसरी बार चुनावी मैदान में लड़ रहे हैं तो टैक्स भुगतान से जुड़ा मुद्दा उठा है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 15 सालों में से 10 साल उन्होंने कोई टैक्स जमा नहीं किया। इस पर ट्रम्प की ओर से सफाई दी गई कि जितना उन्होंने कमाया, उससे कहीं ज्यादा घाटा हुआ। ट्रम्प ने रिपोर्ट को फर्जी बताया न्यूयॉर्क टाइम्स की इस रिपोर्ट को ट्रम्प ने सिरे से खारिज कर दिया। हर बार की तरह उन्होंने कहा कि यह फेक न्यूज है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए अपना निजी वित्तीय ब्योरा जारी करना जरूरी नहीं है, लेकिन रिचर्ड निक्सन (1969-74) से लेकर बराक ओबामा (2008-16) तक राष्ट्रपतियों ने निजी वित्तीय लेखा-जोखा जारी किया है। ट्रम्प ने इनकम टैक्स रिटर्न जारी करने से इनकार करते हुए इस परंपरा को तो...

सुप्रीम कोर्ट में 9वें जज की नियुक्ति; सर्वे में 56% लोग बोले- चुनाव के बाद नियुक्ति होती तो अच्छा होता

Image
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट की नई जज एमी कोने बैरेट की नियुक्ति पर विवाद जारी है। बैरेट को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सुप्रीम कोर्ट के 9वें जज के रूप में नियुक्त किया है। इसको लेकर न्यूयॉर्क टाइम्स और साइना कॉलेज द्वारा किए गए एक सर्वे में शामिल 56% अमेरिकी लोगों का मानना है कि चुनाव बाद नई सरकार को नौवें जज की नियुक्ति करनी चाहिए थी। वहीं 41% ने कहा कि ट्रम्प द्वारा नए जज की नियुक्ति सही है। सर्वे में 50% वोटरों ने कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन नए जज चुनने के लिए ज्यादा सक्षम नेता हैं। जबकि ट्रम्प को 43% लोगों ने योग्य बताया। विपक्ष लगातार एमी कोने का विरोध कर रहा सुप्रीम कोर्ट की जज रूथ ग्रिन्सबर्ग का पिछले हफ्ते निधन हो गया था। उनकी जगह ट्रम्प ने विपक्षी दलों के तमाम विरोधों के बावजूद एमी कोने बैरेट को सुप्रीम कोर्ट का नवां जज नियुक्त कर दिया है। अमेरिका के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ, जब चुनाव के महज 39 दिन पहले सरकार ने किसी नए जज का नाम फाइनल किया हो। आमतौर पर चुनावी साल में जुलाई के बाद सुप्रीम कोर्ट के किसी जज की नियुक्ति नहीं की जात...

ट्रम्प ने कहा- प्रेसिडेंशियल डिबेट से पहले या बाद में ड्रग टेस्ट कराएं, मैं भी यह टेस्ट कराने के लिए बिल्कुल तैयार हूं

Image
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव 2020 के लिए पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट मंगलवार 29 सितंबर को होने वाली है। इसके पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक अजीब बयान दिया। ट्रम्प ने कहा- डिबेट से पहले या इसके बाद डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडेन को ड्रग टेस्ट कराना चाहिए। मैं भी इसके लिए तैयार हूं। हाल के दिनों में ट्रम्प कई बार बाइडेन की मेंटल हेल्थ को लेकर सवाल उठा चुके हैं। कुछ दिन पहले आयोवा में उन्होंने कहा था कि दिमागी तौर पर बाइडेन राष्ट्रपति बनने लायक नहीं हैं। नींद में रहते हैं बाइडेन रविवार को एक ट्वीट के जरिए ट्रम्प ने फिर बाइडेन की दिमागी हालत पर सवाल खड़े करने की कोशिश की। कहा- मैं मांग करता हूं कि नींद में रहने वाले जो बाइडेन का प्रेसिडेंशियल डिबेट से पहले या बाद में ड्रग टेस्ट कराया जाए। मैं भी यही टेस्ट कराने के लिए तैयार हूं। मंगलवार को होने वाली डिबेट में बहुत कम दर्शक मौजूद रहेंगे। फॉक्स न्यूज के एंकर क्रिस वॉलेस मॉडरेटर होंगे। इसके अलावा कोई पैनालिस्ट नहीं होगा। दोनों की उम्र में तीन साल का फर्क ट्रम्प जो बाइडेन की ज्यादा उम्र को लेकर भी सवाल कर चुके हैं। बाइडेन 77 साल के हैं...

बाइडेन ने कहा- देश को रिपब्लिकन और डेमोक्रेट राज्यों में बांट रहे हैं राष्ट्रपति ट्रम्प, उनका रवैया नाजी जर्मन दौर के मंत्री जोसेफ गोएवेल्स जैसा

Image
डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडेन ने एक बार फिर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर देश को बांटने का आरोप लगाया है। ट्रम्प और बाइडेन के बीच सुप्रीम कोर्ट में नए जज की नियुक्ति को लेकर जुबानी जंग तेज हो गई है। ट्रम्प ने एमी कोने बैरट को दिवंगत जस्टिस गिन्सबर्ग के स्थान पर जज नॉमिनेट कर दिया है। डेमोक्रेट पार्टी और बाइडेन इसका विरोध कर रहे हैं। उनके मुताबिक, यह संविधान के खिलाफ है। बाइडेन ने कहा- राष्ट्रपति कई मुद्दों पर देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने अमेरिका का मतलब डेमोक्रेट स्टेट्स (ब्लू स्टेट्स) और रिपब्लिकन स्टेट (रेड स्टेट्स) समझ लिया है। जोसेफ गोएवेल्स जैसा बर्ताव बाइडेन में ट्रम्प की तुलना जोसेफ गोएवेल्स से की। गोएवेल्स नाजी दौर के जर्मनी में एडोल्फ हिटलर के प्रोपेगंडा मिनिस्टर थे। अमेरिका डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रभाव वाले राज्यों को ब्लू स्टेट जबकि रिपब्लिकन्स के प्रभाव वाले राज्यों को रेड स्टेट कहा जाता है। बाइडेन का आरोप है कि ट्रम्प अमेरिका को ब्लू और रेड स्टेट्स में बांट रहे हैं। गलतबयानी कर रहे हैं ट्रम्प बाइडेन ने शनिवार को एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में ट्रम्प क...

लंदन समेत ब्रिटेन के कुछ हिस्सों में फिर लग सकता है लॉकडाउन, चीन ने लोगों को असुरक्षित वैक्सीन लगाए; दुनिया में 3.33 करोड़ केस

Image
दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 3.33 करोड़ से ज्यादा हो गया है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 2 करोड़ 46 लाख 33 हजार 646 से ज्यादा हो चुकी है। मरने वालों का आंकड़ा 10 लाख के पार हो चुका है। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं। ब्रिटेन सरकार तमाम विरोध के बावजूद उत्तरी हिस्से और लंदन में फिर लॉकडाउन लगाने पर विचार कर रही है। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन पहले ही कह चुके हैं कि देश में संक्रमण की दूसरी लहर चल रही है। ब्रिटेन : लंदन में लगेगा लॉकडाउन बोरिस जॉनसन सरकार नॉदर्न ब्रिटेन और लंदन में फिर सख्त लॉकडाउन लगाने पर विचार कर रही है। द टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम ने पिछले दिनों साफ कर दिया था कि देश में संक्रमण की दूसरी लहर तेज हो रही है और इससे वही हालात पैदा होने का खतरा है जो मई और जून में सामने आए थे। लॉकडाउन के दौरान सभी पब, बार और रेस्टोरेंट्स पूरी तरह बंद रखे जाएंगे। लोगों के सार्वजनिक स्थलों पर मिलने पर भी रोक लगाई जाएगी। हालांकि, इस दौरान स्कूल और कुछ दुकानों को खोलने की मंजूरी दी जाएगी। जहां तक संभव हो सकेगा, वहां तक लोगों को वर्क फ्रॉम होम करना होगा। माना ज...

अर्मेनिया और अजरबैजान के बीच शुरू हुआ युद्ध; दोनों ओर से हवाई और टैंक से हमले, 23 की मौत, 100 से ज्यादा लोग घायल

Image
अर्मेनिया और अजरबैजान के बीच रविवार को विवादित इलाके नागोर्नो कारबाख को लेकर एक बार फिर से युद्ध शुरू हो गया। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अब तक इस युद्ध में दोनों तरफ के 23 लोगों की मौत हुई है। मरने वाले ज्यादातर आम नागरिक बताए जा रहे हैं। अब तक 100 से ज्यादा लोग घायल हैं। इस बीच, तुर्की ने युद्ध में अजरबैजान का साथ देने का ऐलान कर दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति तुर्की के राष्ट्रपति रेजेप तैयप एर्दोआन ने रविवार को ट्वीट किया, ''मैं और तुर्की के सभी नागरिक अजरबैजान के साथ खड़े हैं। अजरबैजान पर हमला करके अर्मेनिया ने एक बार फिर से साबित किया है कि वह दुनिया के अमन और शांति के लिए घातक है। मैं अर्मेनिया के नागरिकों से कहना चाहूंगा कि वह अपने भविष्य के लिए सरकार का विरोध करें। अर्मेनिया की सरकार आपको पालतू बना रही है।'' रूस ने शांति की अपील की रूस ने आर्मेनिया और अजरबैजान से शांति की अपील की है। रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह मध्यस्थता के लिए तैयार हैं। लेकिन इसके लिए दोनों देशों को तुरंत युद्ध रोकना होगा। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा कि रूसी विदेश म...

राज कपूर और दिलीप कुमार का पुश्तैनी मकान खरीदेगी पाकिस्तान सरकार, ये दोनों हवेलियां राष्ट्रीय धरोहर घोषित की जा चुकी हैं

Image
पाकिस्तान की खैबर पख्तूनख्वा सरकार बॉलीवुड अभिनेता राज कपूर और दिलीप कुमार की पुश्तैनी हवेली खरीदेगी। यह हवेलियां फिलहाल काफी कमजोर हो चुकी हैं। सरकार इन्हें खरीदने के बाद इनकी मरम्मत करवाएगी और इन्हें संरक्षित किया जाएगा। खैबर पख्तूनख्वा के पुरातत्व विभाग ने हवेलियों को खरीदने के लिए फंड भी अलॉट कर दिया है। दोनों हवेली पाकिस्तान के पेशावर शहर में हैं। दिलीप कुमार की पुश्तैनी हवेली को 2014 में नवाज शरीफ सरकार ने राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया था। वहीं, राज कपूर की पुश्तैनी हवेली को 2018 में राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया गया था। पुश्तैनी हवेली को म्यूजियम में बदलने का अनुरोध पेशावर के पुरातत्व विभाग की ओर से पेशावर के डिप्टी कमिश्नर को इन दोनों बिल्डिंग्स की कीमत तय करने के लिए आधिकारिक चिट्‌ठी भेजी गई है। कई विदेशी पर्यटक और स्थानीय लोग इसे देखने आते हैं। ऋषि कपूर ने मरने से पहले पाकिस्तान सरकार से अपनी पुश्तैनी हवेली को म्यूजियम में बदलने का अनुरोध किया था। हालांकि, अब तक इस पर फैसला नहीं हो सका है। राज कपूर के पुश्तैनी मकान का नाम है कपूर हवेली भारतीय सिनेमा के कपूर खानदान की यह मशहूर...

हादसे में 26 की मौत, 20 एयर कैडेट समेत 27 लोग सवार थे, केवल एक जिंदा बचा; राष्ट्रपति ने जांच के आदेश दिए

Image
यूक्रेन में शुक्रवार रात एक सैन्य विमान हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई। हादसा पूर्वी यूक्रेन के खारकीव शहर के पास हुआ। यह एक ट्रेनिंग फ्लाइट थी जिसमें खारकीव एयरफोर्स यूनिवर्सिटी के 20 एयर कैडेट व 7 क्रू मेंबर सवार थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल दो लोगों में से एक की शनिवार को मौत हो गई। बाकी यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसा चुह्युईव शहर से 2 किमी. दूरी पर हुआ। चुह्युईव से महज 100 किमी दूरी पर फ्रंटलाइन है, जहां रूस समर्थक अलगाववादी सक्रिय हैं। सरकार के मुताबिक, हादसे का सीमा तनाव से कोई संबंध नहीं है। क्रैश हुए प्लेन का मलबा मिल गया है। इसके साथ ही फ्लाइड डेटा रिकॉर्डर का भी पता चल गया है। राष्ट्रपति ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। यूक्रेन में एंटोनोव-26 विमानों की उड़ान पर रोक सरकारी बयान के मुताबिक शुक्रवार रात 8:38 पर क्रू कैप्टन ने चुह्युईव फ्लाइट कमांडर को रिपोर्ट दी थी कि लेफ्ट इंजन फेल हो गया है, 8:40 पर उसने लैंडिंग की अनुमति मांगी थी। 8:45 पर यह हादसा हो गया। एंटोनोव-26 विमान एक सड़क के किनारे क्रैश कर गया। विमान के कॉल रिकॉर्डर का पता चल गया है। हादसे के क...