Posts

Showing posts from August, 2020

सूअर के सिर में फिट किया दिमाग पढ़ने वाला चिप, जैसे ही उसने खाना चबाया कंप्यूटर स्क्रीन पर नजर आई ब्रेन की हर हरकत

Image
टेस्ला के चीफ एग्जिक्यूटिव और स्पेस-एक्स के फाउंडर एलन मस्क ने दिमाग को पढ़ने वाला चिप पेश किया है। यह सिक्के के आकार का है। मस्क की टीम ने इस चिप को गेरट्रूड नाम के सूअर की सिर में फिट कर दिमाग की हरकतों को कंप्यूटर स्क्रीन पर देखने में कामयाबी हासिल की। यह चिप दिमाग को कंप्यूटर से जोड़ने का काम करेगा। मस्क ने लाइव स्ट्रीम के जरिए इसे दिखाया। जैसे ही चिप लगे सूअर ने सिर हिलाया और खाना चबाना शुरू किया, उसकी दिमाग की हरकतें पास ही लगी कंप्यूटर स्क्रीन पर नजर आने लगी। मस्क का स्टार्टअप न्यूरोलिंक एक साल से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहा था। साल भर पहले न्यूरोलिंक कंपनी ने एक चूहे पर इस चिप का टेस्ट किया था। उस वक्त सिर्फ चूहे के सिर में यूएसबी से जुड़ी इस चिप की फोटो सामने आई थी। बंदरों पर भी इसका प्रयोग किया गया है। अब इंसानों पर टेस्ट का प्लान है। यादाश्त बढ़ाने के लिए हो सकेगा इस्तेमाल एलन का कहना है कि इस डिवाइस का इस्तेमाल याददाश्त बढ़ाने, ब्रेन स्ट्रोक या दूसरी न्यूरोलॉजिकल बीमारियों के इलाज में किया जा सकेगा। इसके अलावा, लकवाग्रस्त मरीजों के लिए भी यह फायदेमंद साबित होगा। हम मरीज के दि...

देश में पहली बार भारतवंशी प्रीतम सिंह को नेता प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता मिली, संसद में अब तक विपक्ष के नेता का पद नहीं था

Image
सिंगापुर के भारतवंशी नेता प्रीतम सिंह पहली बार संसद में नेता प्रतिपक्ष बनाए गए। सोमवार को संसद की कार्यवाही शुरू होते ही सत्ताधारी पीपुल्स एक्शन पार्टी (पीएपी) की नेता इंद्राणी राजाह ने 43 साल के प्रीतम सिंह को देश के पहले विपक्षी नेता के रूप में मान्यता दी। सिंह की वर्कर्स पार्टी को 10 जुलाई को हुए चुनाव में 93 संसदीय सीटों में से 10 पर जीत मिली। इसके साथ ही देश के संसद में उनकी पार्टी सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी बन गई। इंद्राणी भी भारतीय मूल की हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष में ज्यादा सांसदों का होना देश की राजनीति में विचारों की विविधता को दर्शाता है। जैसा कि प्रधानमंत्री ली हसियन लूंग ने अपने शपथ ग्रहण भाषण में कहा था। समय के साथ यह जरूरी है कि विपक्ष के नेता को मान्यता दी जाए। पहली बार है जब आधिकारिक रूप से विपक्ष के नेता को मान्यता दी गई है। जानकारी के मुताबिक, सिंगापुर के संसद में कभी भी विपक्ष के नेता का आधिकारिक तौर पर पद नहीं रहा। संविधान या संसद के स्थाई आदेशों में भी पद की व्यवस्था नहीं है। सिंह के सदन में बोलने का समय बढ़ाया गया पीएपी को चुनाव में पूर्ण बहुमत मिली है। चैनल...

इजराइल से अबू धाबी के बीच पहली कमर्शियल विमान ने उड़ान भरी, राष्ट्रपति ट्रम्प के दामाद जेरेड कुश्नर के नेतृत्व में कई अफसर सवार

Image
इजराइल की एल आल एयरलाइंस ने सोमवार को पहली बार अबू धाबी के लिए उड़ान भरी। इजराइल के शहर तेल अवीव से यूएई की यह पहली कमर्शियल उड़ान है। अमेरिका की मध्यस्थता से दोनों देशों के बीच शांति समझौता हुआ था। अमेरिकी राष्ट्रपति ने 13 अगस्त को ट्वीट कर इसकी घोषणा की थी। तेल अवीव के पास बेन गुरियन एयरपोर्ट से एल आल एयरलाइंस की विमान 7.30 जीएमटी (भारतीय समयानुसार करीब 1 बजे) पर रवाना हुई। इसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दामाद और व्हाइट हाउस के सलाहकार जेरेड कुश्नर के नेतृत्व में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल सवार हैं। मध्य पूर्व के देशों के बीच ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत कुश्नर ने कहा कि इजराइल-यूएई के बीच उड़ान से मध्य पूर्व के देशों के बीच ऐतिहासिक यात्रा शुरू हो सकती है। इजरायल के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मीर बेन शबात यहूदी राज्य की ओर से उड़ान भरने वाले सबसे सीनियर अफसर हैं। 13 अगस्त को समझौते की घोषणा प्लेन के कॉकपिट पर ‘शांति’ शब्द को अरबी, अंग्रेजी और हिब्रू में पेंट किया गया था। रिश्ते सामान्य करने के लिए इजराइल और अमीरात के बीच 13 अगस्त को समझौते की घोषणा की गई थी। इसके बाद यूएई पहला खाड़...

ताइवान में पतंग के साथ उड़ गई तीन साल की लड़की, हवा में कई बार गोता लगाने के बाद बचाई गई; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा

Image
ताइवान में पतंग महोत्सव में एक हादसा होने से बच गया। यहां एक बच्ची पतंग की पूंछ में फंस गई और हवा में ऊंची उड़ गई। हालांकि, उसे बाद में बचा लिया गया। उसे मामूली चोट लगी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पतंग महोत्सव के दौरान हवा की रफ्तार करीब 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा थी। ताइवान के सिंचु शहर में अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव चल रहा है। रविवार को यहां एक विशाल पतंग की पूंछ पर लड़की फंस गई। देखते ही वह हवा में ऊंचे उड़ गई। कई बार गोता लगाने के बाद वह जब नीचे की तरफ आई तो लोगों ने उसे पकड़ लिया। आप भी यह वीडियो देखिए... 30 सेकंड तक हवा में रही पतंग के साथ लड़की हवा में करीब 30 सेकंड तक रही। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। वहां मौजूद हर किसी की चीख निकल गई। नीचे उतरने पर उसे तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। हालांकि, उसे कोई बड़ी चोट नहीं लगी। सिंचू शहर के मेयर लिन चि-चेन ने फेसबुक पर इस घटना के लिए माफी मांगी है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today सिंचु शहर में चल रहे पतंग महोत्सव में एक बड़ी पतंग की ...

कराची में चार दिनों से बिजली गायब; इमरान सरकार के नेता बोले- वाटर टैंकों में सीवेज का पानी भर रहा, कोई सुनवाई नहीं हो रही

Image
पाकिस्तान का सबसे बड़ा शहर कराची बाढ़ से जूझ रहा है। लगातार बारिश के बाद शहर की गलियों और सड़कों पर पानी भर गया है। बीते चार दिनों से शहर में बिजली गुल है। इसके बावजूद लोगों तक सरकारी मदद नहीं पहुंच पा रही। इस पर अब इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ के नेता ही सवाल उठाने लगे हैं। पीटीआई के नेता शहजाद कुरैशी ने कहा है कि स्थानीय प्रशासन लोगों को मदद नहीं पहुंचा पा रहा है। घरों के वाटर टैंक और सड़कों पर सीवेज का पानी भरा है। बीते तीन-चार दिन से हम लगातार मदद मांग रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। शहर के किसी भी इलाके को देखें तो लगता है कि नदी बह रही है। हालांकि, सिंध राज्य के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने सरकार का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि पानी निकालने का काम जारी है। युसुफ गोट और खारदार इलाके में अब काफी कम पानी पानी बचा है। इस बीच, शहर के कई इलाकों में म्युनिसिपल स्टाफ पंपिंग सेट से पानी निकालने में जुटे नजर आए। सिंध सरकार के प्रवक्ता मुर्तजा वहाब ने पानी निकालने से जुड़ा वीडियो ट्वीट किया। विपक्षी पार्टी की मांग- कराची का दौरा करने इमरान खान विपक्षी पार्टी मुस्लिम लीग-कैद (प...

जानिए चीन के इस प्रोजेक्ट से जुड़ी सबसे बड़ी कंपनी सीसीसीसी को बैन करने के क्या मायने हैं? इसने दुनिया के कई देशों को कर्ज के जाल में फंसाया है

Image
अमेरिका की अब चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (प्रोजेक्ट) पर नजर है। हाल ही में अमेरिका ने चीन की 24 कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है, इसमें चाइना कम्युनिकेशन कंस्ट्रक्शन कंपनी (सीसीसीसी) भी है। चीन की यह विशाल कंपनी और इसकी सहायक कंपनियां बड़े पैमाने पर इंफ्रस्ट्रक्चर प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए जानी जाती है। इस कंपनी पर चीन की सरकार से मिलकर कमजोर देशों को कर्ज के जाल में फंसाने और दुनियाभर में इकोलॉजिकल सिस्टम को नुकसान पहुंचाने के आरोप हैं। यह दुनियाभर में बीआरआई( सड़क और समुद्री मार्ग तैयार करने) के प्रोजेक्ट का काम कर रही है। हालांकि, अमेरिका ने इसे बैन करते वक्त बीआरआई का जिक्र नहीं किया। अमेरिका ने साउथ चाइना सी में अवैध गतिविधियों में जुड़े होने का आरोप लगाया है। लेकिन, माना यही जा रहा है कि इस कंपनी को बैन करके अमेरिका की नजर अब सीधे बीआरआई प्रोजक्ट पर है। कितनी बड़ी है यह कंपनी? सीसीसीसी बीआरआई के तहत 157 देशों में 923 प्रोजेक्टों पर काम कर रही है। फिच की रेटिंग के अनुमान के मुताबिक 2013 से पांच साल तक सीसीसीसी ने बेल्ट एंड रोड के देशों में 63 अरब डॉलर (करीब 4611 अरब रुपए) के का...

पोर्टलैंड में प्रदर्शनकारी और ट्रम्प समर्थक आमने-सामने आए, गोली लगने से एक की मौत; दो और राज्यों में 10 को गोली मारी

Image
अमेरिका में शनिवार रात से लेकर रविवार तक तीन राज्यों में 11 लोगों को गोली मारी गई। इसमें दो की जान चली गई। गोलीबारी की पहली घटना ओरेगन राज्य के पोर्टलैंड में हुई। यहां पर अश्वेत की मौत के बाद से प्रदर्शनकारियों का ट्रम्प समर्थकों से आमना-सामना होने के बाद दोनों गुटों में हिंसक झड़प हुई। इसमें एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। मरने वाला ट्रम्प समर्थक और राइट विंग का सदस्य बताया जा रहा है। शूटिंग की दूसरी घटनाएं मिसौरी और शिकागो में हुईं, लेकिन उनका प्रदर्शन से कोई लेना-देना नहीं है। पोर्टलैंड में गोलीबारी के बाद घटनास्थल को सीज करती पुलिस। यहां राइट विंग के एक सदस्य को गोली मारी गई थी। अमेरिका में काफी समय से 'ब्लैक लाइव्स मैटर' के प्रदर्शन हो रहे हैं। पोर्टलैंड में यह प्रदर्शन तब बढ़ गए, जब पुलिस ने जबरन इन्हें खत्म करने की कोशिश की। शनिवार को ट्रम्प समर्थक करीब 600 वाहनों से चुनावी रैली करते हुए गुजरे थे। इस दौरान कई जगहों पर उनकी प्रदर्शनकारियों से झड़प भी हुई थी। रविवार रात को गोली लगने से एक की मौत हो गई। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। सीएनएन की खबर के मुताबि...

अमेरिकी विशेषज्ञों ने कहा- वायरस से बचने के लिए वैक्सीन की दो डोज की जरूरत होगी, यही सबसे बड़ी समस्या; दुनिया में 2.53 करोड़ केस

Image
दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 2 करोड़ 53 लाख 77 हजार 711 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 77 लाख 977 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 लाख 50 हजार 149 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी 68 लाख 26 हजार 585 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं। अमेरिका के विशेषज्ञों ने कहा है कि अगर कोरोना की वैक्सीन बनती है तो केवल एक डोज से काम नहीं चलेगा। लोगों को दो डोज की जरूरत पड़ेगी और यही सबसे बड़ी समस्या है। मौजूदा समय में ही टेस्टिंग किट, पीपीई किट और दूसरी जरूरी चीजों की कमी है। ऐसे में दो बार वैक्सीनेशन का प्रोग्राम चलाना बड़ा काम है। टेनेसी के वैंडरबिल्ट यूनिवर्सिटी की हेल्थ पॉलिसी प्रोफेसर डॉ. केली मूर ने कहा कि यह मानव इतिहास का सबसे कठिन वैक्सीनेशन प्रोग्राम होगा। अमेरिका में वैक्सीन को मार्केट तक लाने के लिए ऑपरेशन वार्प स्पीड चल रहा है। इसके तहत छह फार्मास्यूटिकल कंपनी को रुपए दिए गए हैं। इनमें से दो कंपनी मॉडर्ना और फाइजर की वैक्सीन फेज-3 के ट्रायल पर हैं। दोनों कंपनी 30 हजार वॉलंटियरों को वैक्सीन की दो डोज दे रही हैं। मॉडर्ना 28 दिन के बाद तो फ...

महिला वकील का अपहरण कर चार दिनों तक प्रताड़ित किया, बाद में हाथ-पैर बांधे और मुंह में कपड़ा ठूंस कर खेत में फेंका

Image
पाकिस्तान में सच बोलने वालों को वहां की सेना और सरकार की तरफ से प्रताड़ित करना और गायब कर हत्या कर देना आम बात है। नया मामला एक महिला वकील का आया है। वकील को सेना की आलोचना करने पर किडनैप कर लिया गया। करीब चार दिन प्रताड़ित करने के बाद बाद हांथ-पैर बांध और मुंह में कपड़ा ठूंस उसे बेहोशी की हालत में एक खेत में फेंक दिया गया। इशरत नसरीन नाम की वकील ने हाल ही में पाकिस्तानी सेना की आलोचना की थी। उन्हें देश का दुश्मन तक कहा था। मानवाधिकार कार्यकर्ता आरिफ अजाकिया ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने वकील का सेना की आलोचना वाला एक वीडियो भी पोस्ट किया है। ऑफिस से हुआ अपहरण जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले हफ्ते एक महिला वकील को उनके ऑफिस से कुछ लोगों ने किडनैप कर लिया था। इसके बाद वह मैल्सी में ढोडा रोड के किनारे खेत में बेहोशी की हालत में मिली थीं। उसके हाथ-पैर बंधे थे और मुंह में कपड़ा ठुंसा हुआ था। बदहवास हलात में मिलीं महिला वकील अजाकिया के ओर से शेयर किए गए एक दूसरे वीडियो में स्थानीय लोग वकील से पूछताछ करते दिख रहे हैं। वीडियो में वकील ठीक से बोल भी नहीं पा रही हैं। उन्होंने बताय...

इक्वाडोर के जुलियो मोरा और उनकी पत्नी वाल्ड्रमिना ने साथ पूरे किए 79 साल, वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हुआ नाम

Image
इक्वाडोर के जुलियो सेजर मोरा और उनकी पत्नी वाल्ड्रमिना मैक्लोविया क्विंटेरोस दुनिया के सबसे उम्रदराज शादीशुदा जोड़ा हैं। 112 साल के जूरियो और 104 साल की वाल्ड्रमिना ने शादीशुदा जीवन के 79 साल पूरे किए हैं। इस उपलब्धि के लिए उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया गया है। जुलियो और वाल्ड्रमिना दोनों ही पहले टीचर थे और फिलहाल रिटायर होने के बाद क्वीटो के अपने घर पर समय बिताते हैं। 10 मार्च 1908 में जन्मे जुलियो सेजर दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति होने का खिताब भी अपने नाम कर चुके हैं। 16 अक्टूबर 1915 को जन्मी वाल्ड्रमिना अक्टूबर में 105 साल की हो जाएंगी। इसके साथ ही दोनों की उम्र एक साथ मिलाकर 216 साल और 358 दिन हो जाएगी। क्वीटो के अपने घर पर परिवार के सदस्यों के साथ जुलियो और वाल्ड्रमिना। सात साल की दोस्ती के बाद शादी की थी वाल्ड्रमिना की बहन की शादी जुलियो के कजन से हुई थी। दोनों 1934 में पहली बार स्कूल की छुटि्टयों के दौरान एक दूसरे से मिले थे। सात साल बाद 7 फरवरी 1941 को दोनों ने अपने परिवार की नाराजगी के बावजूद शादी कर ली थी। इसमें दोनों के कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए...

जापान में नए प्रधानमंत्री की रेस में फुमियो किशिदा और इशिबा के नाम सबसे आगे; चौंका सकते हैं चीफ कैबिनेट सेक्रेटरी सुगा

Image
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के इस्तीफे के बाद नए पीएम को लेकर कयास जारी है। इस रेस में देश की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के पॉलिसी चीफ फुमियो किशिदा और पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरु इशिबा के नाम सबसे आगे हैं। दोनों ही नेताओं ने शिंजो के पद छोड़ने के तुरंत बाद यह पद संभालने की अपनी इच्छा जाहिर कर दी थी। इसके साथ ही चीफ कैबिनेट सेक्रेटरी योशिहिडे सुगा ने भी प्रधानमंत्री बनने की कोशिशें तेज कर दी है। आबे ने इस्तीफा देते वक्त अगले प्रधानमंत्री के नाम पर कुछ भी नहीं कहा था। उन्होंने अपनी पार्टी एलडीपी से अपील की थी कि वह जल्द नया प्रधानमंत्री चुने। स्थानीय मीडिया के मुताबिक,आबे ने एलडीपी के सेक्रेटरी जनरल और सांसद तोशिहिरो निकाइ को नया प्रधानमंत्री चुनने से जुड़े कामों को पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एलडीपी में दो तरीके से चुने जा सकते हैं प्रधानमंत्री एलडीपी में प्रधानमंत्री इलेक्शन के जरिए चुना जाता है। इसमें एक तरीका यह है कि पार्टी के कम से कम 20 उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार की जाती है। इसके बाद कम से कम 12 दिन के प्रचार के बाद पार्टी के डाइट मेम्बर्स( संसद के ...

यूएई ने 48 साल बाद इजराइल के बायकॉट वाला कानून खत्म किया; कल अमेरिका-इजराइली अफसरों का डेलिगेशन अबुधाबी पहुंचेगा, अहम समझौते होंगे

Image
इजराइल और यूएई के नए दोस्ताना रिश्ते रफ्तार पकड़ने लगे हैं। यूएई ने शनिवार को 48 साल पुराने उस कानून को पूरी तरह खत्म कर दिया, जिसके तहत इजराइल को बायकॉट किया गया था। इसके लिए यूएई के प्रमुख शासक खलीफा बिन जाएद अल नह्यान ने बाकायदा आदेश जारी किया। सोमवार 31 अगस्त भी अहम होगा। इजराइल और अमेरिका के आला अफसरों का एक दल अबुधाबी पहुंचेगा। इनकी कई दौर की मीटिंग्स होंगी। माना जा रहा है कि इजराइल और यूएई के बीच अहम ट्रेड एग्रीमेंट हो सकते हैं। ट्रम्प का पूरा दखल इजराइल और अमेरिका का डेलिगेशन सोमवार सुबह 10 बजे तेल अवीव से अबुधाबी के लिए उड़ान भरेगा। इस डेलिगेशन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के स्पेशल एडवाइजर जेर्रार्ड कुश्नेर भी होंगे। उनके अलावा इजराइल और अमेरिका के आर्थिक और सैन्य मामलों से जुड़े आला अफसर भी होंगे। इससे समझा जा सकता है कि यह मीटिंग कितनी अहम होने वाली है। किन समझौतों की उम्मीद मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक बात तो तय है कि यूएई और इजराइल बहुत जल्द एक-दूसरे के देश में एम्बेसीज शुरू करेंगे। इससे डिप्लोमैटिक रिलेशन्स की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी। कारोबारी रिश्तों क...

स्वीडन के माल्मो शहर में एंटी मुस्लिम रैली रोकने के बाद दंगा, सड़कों पर आगजनी और पत्थरबाजी; 10 लोग गिरफ्तार

Image
स्वीडन के माल्मो शहर में शुक्रवार के बाद शनिवार को भी दंगे हुए। पुलिस ने शनिवार को सख्ती दिखाई। दंगाइयों को खदेड़ दिया गया। बाद में 10 लोगों को हिंसा, आगजनी और पत्थरबाजी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, डेनमार्क के रहने वाले एंटी मुस्लिम नेता रास्मुस पालुदान माल्मो में रैली करना चाहते थे। प्रशासन ने इसकी मंजूरी नहीं दी। इसके बाद पालुदान के समर्थकों और दूसरे पक्ष के लोगों के बीच हिंसक झड़पें हुईं। पुलिस पर हमला पालुदान के समर्थकों और दूसरे पक्ष के लोगों के बीच हिंसा के दौरान पुलिस उन्हें अलग करने पहुंची। इस दौरान पुलिस पर ही हमला कर दिया गया। कुछ पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल और एंटी टेरर फोर्स को तैनात किया गया। बाद में जांच के दौरान 10 लोगों की गिरफ्तारी भी हुई। तनाव बढ़ सकता था पालुदान डेनमार्क के कट्टरपंथी नेता हैं। उन्हें एंटी मुस्लिम नेता माना जाता है। पालुदान माल्मो में रैली करना चाहते थे। पुलिस और प्रशासन को आशंका थी कि अगर पालुदान को रैली की मंजूरी दी गई तो इलाके में तनाव और हिंसा फैल सकती है। लिहाजा, डैनिश नेता को रैली की ...

ब्राजील में मौतों का आंकड़ा 1.20 लाख के पार, यहां साओ पाउलो राज्य में सबसे ज्यादा लोगों की जान गई, दुनिया में अब तक 2.51 करोड़ केस

Image
दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 2 करोड़ 51 लाख 63 हजार 150 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 75 लाख 6 हजार 54 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 लाख 46 हजार 734 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 24 घंटे में 41 हजार 350 नए मामले सामने आए हैं और 758 मौतें हुई हैं। इसी के साथ यहां मौतों का आंकड़ा 1 लाख 20 हजार 262 हो गया है। यहां साओ पाउलो राज्य में सबसे ज्यादा लोगों की जान गई है। बीते 24 घंटे में साओ पाउलो में 250 लोगों की जान गई है। यहां अब तक 29 हजार 944 मौतें हुईं। देश में अब तक 38 लाख 46 हजार 945 मामले सामने आए हैं। वायरस देश के आदिवासी बहुल इलाके जावेरी वैली तक पहुंच गया है। यहा इलाका देश के बाकी हिस्सों से कटा हुआ है। यहां मारुओ और तिकुना समुदाय के एक-एक आदिवासी की संक्रमण से मौत हुई है। इन 10 देशों में कोरोना का असर सबसे ज्यादा देश संक्रमित मौतें ठीक हुए अमेरिका 61,39,078 1,86,855 34,08,799 ब्राजील 38,46,965 1,20,498 30,06,812 भारत 35,39,712 63,657 27,12,520 रूस 9,85,34...

अमेरिकी एनएसए ने कहा- सितंबर और अक्टूबर में भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ रणनीति बनाएंगे, चीन के व्यवहार बेहद आक्रामक

Image
साउथ चाइनना सी समेत दुनिया के कई हिस्सों में चीन के रुख को अमेरिका ने बेहद आक्रामक बताते हुए इसका मुकाबला करने की तैयारी पर जोर दिया है। अमेरिका के एनएसए रॉबर्ट ओब्रायन ने साफ कर दिया है कि सितंबर और अक्टूबर में अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के अफसर मुलाकात करके रणनीति तैयार करेंगे। ब्रायन ने कहा- चीन का रवैया बेहद आक्रामक है और अमेरिका जानता है कि इससे कैसे निपटना है। पहले पोम्पियो करेंगे बातचीत ब्रायन ने कहा कि अफसरों की मीटिंग से पहले विदेश मंत्री माइक पोम्पियो भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रियों से बातचीत करेंगे। इस दौरान मीटिंग का एजेंडा तय होगा। उन्होंने कहा- हिंद महासागर में चीन की हरकतें सहन नहीं की जा सकतीं। चीन को तीन तरफ से घेरा जाएगा ब्रायन ने कहा हिंद महासागर और दक्षिण चीन सागर में चीन जो कर रहा है, उसका मुकाबला सटीक तरीके से किया जाएगा। अमेरिका यहां बड़ी भूमिका निभाने के लिए तैयार है। हम कूटनीतिक, सैन्य और आर्थिक स्तर पर इस मुकाबले की रणनीति तैयार करने जा रहे हैं। चीन को अपनी हरकतों का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। समुद्र पर चीन का हक नहीं एक सवाल के जवाब...

सफाई वाले रोबोट की बिक्री हुई दोगुनी, मैकडोनल्ड्स, वॉलमार्ट तक को जरूरत; जल्द से जल्द रोबोट काम पर लगाना चाहती हैं कंपनियां

Image
रोबोट का चलन काफी तेज होता जा रहा है। पहले दुनियाभर के होटल, मॉल, दफ्तर आदि में रोबोट्स का इस्तेमाल काम में तेजी और सौंदर्य के लिए होता था, लेकिन अब इनका इस्तेमाल सुरक्षा की दृष्टि से बढ़ा है।खासतौर पर सफाई वाले रोबोट्स की डिमांड पिछले कुछ समय में काफी बढ़ गई है। कनाडा की कंपनी एवीबोट्स के मुताबिक फ्लोर क्लीनिंग रोबोट्स की बिक्री कोरोना के बाद दोगुनी बढ़ गई है। जो पहले इसके बारे में जानना भी नहीं चाहते थे वे भी इसे खरीद रहे हैं। अमेरिकी कंपनी ब्रेन कॉर्प्स ने कहा कि उसके सेल्फ ड्राइविंग क्लीनिंग रोबोट्स की बिक्री पिछले वर्ष के मुकाबले इस अप्रैल में 24 फीसदी बढ़ गई है। ब्रेन कॉर्प के सीईओ यूजीन इज्हीकेविच बताते हैं कि वॉलमार्ट जैसे स्टोर्स से कोरोना के बाद क्लीनिंग रोबोट्स के ऑर्डर बढ़ गए हैं। वे चाहते हैं कि हम जल्द से जल्द इन्हें लगवा दें। इन क्लीनिंग रोबोट्स की कीमत 40 हजार डॉलर से 60 हजार डॉलर तक है। इनके सॉफ्टवेयर का खर्चा भी अलग से है। देश में भी इस वर्ष 30 गुना बढ़ जाएगा बाजार देश में रोबोट बनानी वाली प्रमुखा कंपनी मिलाग्रो की बिक्री इस वर्ष 15 से 20 गुना बढ़ने की उम्मीद है। कंपनी ...

रेस्टोरेंट की बिल्डिंग गिरने से मलबे में दबकर 17 लोगों की जान गई, 28 घायल; अब तक 45 लोगों को रेस्क्यू किया गया

Image
उत्तर चीन के शांक्सी प्रांत में शनिवार को एक रेस्टोरेंट की बिल्डिंग गिर गई। इसके मलबे में दबकर 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 28 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा लिनफेन शहर के जियांगफेन काउंटी में सुबह लगभग 9:40 बजे हुआ। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, बिल्डिंग दो मंजिल की थी। शाम 6.52 बजे तक मलबे से 45 लोगों को निकाला जा चुका था। घायल हुए 28 लोगों में 7 गंभीर है। सैकड़ों वर्कर्स मास्क पहनकर रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हुए हैं। हादसे का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today घायल हुए 28 लोगों में सात की स्थिति गंभीर है। अब तक हादसे का कारण पता नहीं चल पाया है। from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hFQSgH https://ift.tt/3lFpbHk

डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा- मैं चाहता हूं कि इवांका देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनें, कमला हैरिस उपराष्ट्रपति पद के काबिल नहीं

Image
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को एक और चौंकाने वाला बयान दिया। न्यू हैम्पशायर में समर्थकों को संबोधित करते हुए ट्रम्प ने कहा- मुझे नहीं लगता कि कमला हैरिस उपराष्ट्रपति बनने के काबिल हैं। मुझे ये भी लगता है कि मेरी बेटी और एडवाइजर इवांका ट्रम्प को अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति बनना चाहिए। ट्रम्प तुलना तो वाइस प्रेसिडेंट कैंडिडेट्स की कर रहे थे, लेकिन सीधे राष्ट्रपति पर आ गए। उन्होंने कहा- डेमोक्रेटिक पार्टी सिर्फ अमेरिकी लोगों को सपने दिखा सकती है, ये कभी पूरे नहीं हो सकते। कमला पर फिर निशाना ट्रम्प ने कमला हैरिस की काबिलियत पर सीधे सवाल उठाए। कहा- वे तो राष्ट्रपति बनने की रेस में शामिल थीं। लेकिन, अब उपराष्ट्रपति बनने की कोशिश कर रही हैं। मुझे लगता है कि मेरी बेटी और एडवाइजर इवांका इस पद के लिए ज्यादा बेहतर उम्मीदवार हैं। मैं ये भी कहूंगा कि इवांका ही अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति बनें। इस रोल के लिए वे सबसे ज्यादा बेहतर उम्मीदवार हैं। अब तो लोग भी कहने लगे हैं कि वो इवांका को इन महत्वपूर्ण पदों पर देखना चाहते हैं। इसमें कमला की कोई गलती नहीं है। डेमोक्रेट्स ...

पाकिस्तान का यूट्यूब को आदेश- आपत्तिजनक वीडियो फौरन हटाए, देश की संस्कृतिक को नुकसान नहीं होने देंगे

Image
पाकिस्तान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने को कहा है। इस बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को विस्तार से एक लेटर लिखा गया है। इसमें बताया गया है कि सरकार द्वारा तय गाइड लाइन्स का पालन करना जरूरी होगा। देश के कुछ संगठन कई हफ्तों से आरोप लगा रहे हैं कि यूट्यूब पर कई वीडियो ऐसे हैं जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा साबित हो सकते हैं। इसके अलावा कुछ कंटेंट ऐसा है जिसकी वजह से इस्लामी राष्ट्र के तौर पर पाकिस्तान की इमेज को नुकसान होता है। नियमों का पालन जरूरी पाकिस्तान टेलिकम्युनिकेश अथॉरिटी (पीटीए) के मुताबिक, यूट्यूब और दूसरे चैनलों के लिए पहले से गाइड लाइन्स तय हैं। अगर इनका पालन नहीं किया गया तो कार्रवाई की जाएगी। लेटर में कुछ उदाहरण देते हुए कहा गया है कि एक इस्लामी राष्ट्र के तौर पर पाकिस्तान की इमेज को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। इसके अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी ध्यान दिया जा रहा है क्योंकि कुछ वीडियोज इस लिहाज से संवेदनशील हैं। हेट स्पीच पर लगाम जरूरी पीटीए ने मीडिया को जारी बयान में कहा- अश्लील, अनैतिक और संवेदनशील वीडियोज हटाने होंग...