Posts

Showing posts from November, 2020

मॉडर्ना की वैक्सीन कुछ केस में 100% असरदार, कंपनी US में इमरजेंसी यूज की मंजूरी मांगेगी

Image
अमेरिकी दवा कंपनी मॉडर्ना ने सोमवार को बताया कि वह अपनी कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी यूज की मंजूरी के लिए अमेरिका और यूरोपियन रेगुलेटर्स को अप्लाई करेगी। वैक्सीन के लास्ट स्टेज ट्रायल के बाद कंपनी ने दावा किया कि यह कोरोना से लड़ने में 94% तक कारगर है। कुछ गंभीर मामलों में तो इसने 100% असर दिखाया है। कंपनी के चीफ एक्जीक्यूटिव स्टीफन बैंसेल ने एक इंटरव्यू में बताया कि अगर वैक्सीन के लिए मंजूरी मिल जाती है और सब कुछ ठीक रहा तो इसका पहला डोज 21 दिसंबर तक दिया जा सकता है। मॉडर्ना ने यह वैक्सीन US नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ की मदद से तैयार की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी इस खबर पर खुशी जताई। इस साल 20 लाख डोज तैयार होंगे बैंसेल ने उम्मीद जताई कि कि 2020 के आखिर तक mRNA-1273 वैक्सीन के अमेरिका में लगभग 20 लाख डोज उपलब्ध होंगे। कंपनी 2021 तक 50 करोड़ से एक अरब तक डोज बनाने की तैयारी कर रही है। एक शख्स को दो डोज की जरूरत होगी। इस लिहाज से इस साल 10 लाख लोगों को वैक्सीन दी जा सकेगी। फाइजर ने भी किया अप्लाई एक हफ्ते पहले ही एक और कंपनी फाइजर और उसकी पार्टनर जर्मन कंपनी बायो एन ...

बाइडेन ने बनाई ऑल फीमेल कम्युनिकेशन टीम, भारतवंशी नीरा को भी अहम जिम्मेदारी

Image
अमेरिका में प्रेसिडेंट इलेक्ट जो बाइडेन व्हाइट हाउस में ऑल फीमेल सीनियर कम्युनिकेशन टीम तैनात करेंगे। इस टीम की अगुवाई केट बेडिंगफील्ड करेंगी। वे व्हाइट हाउस की कम्युनिकेशन्स डायरेक्टर होंगी। बाइडेन ने लंबे समय से डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रवक्ता जेन साकी को अपना प्रेस सेक्रेटरी बनाने का फैसला किया है। वहीं, भारतवंशी नीरा टंडेन को भी प्रशासन में अहम जिम्मेदारी दी गई है। बाइडेन ने एक स्टेटमेंट जारी कर कहा- अमेरिका के लोगों से सीधे और सही संवाद रखना राष्ट्रपति की जिम्मेदारी है। इस टीम पर व्हाइट हाउस को अमेरिकन लोगों से जोड़ने की जिम्मेदारी है। मुझे भरोसा है यह इस पर खरी उतरेगी। टीम की योग्य और अनुभवी कम्युनिकेटर अलग-अलग पहलुओं पर काम करेंगी। सभी अमेरिका को फिर से बेहतर बनाने के मिशन में जुटेंगी। भारतवंशी नीरा करेंगी नीतियों की निगरानी तैनाती से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया कि भारतवंशी नीरा टंडेन को बाइडेन की नीतियों पर अमल की देखरेख करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। वे सेंटर फॉर अमेरिकन प्रोग्रेस नाम के थिंक टैंक की प्रेसिडेंट और CEO हैं। तीनों महिलाएं ओबामा प्रशासन में तैनात रही हैं व्ह...

अमेरिका और इजराइल ने ईरान के सीक्रेट मिशन के 3 अहम मोहरे मार गिराए

Image
न्यूक्लियर हथियार हासिल करने की कोशिश कर रहे ईरान पर 2020 बेहद भारी साबित हुआ। इस साल उसने तीन बेहद अहम किरदारों को गंवा दिया। तीनों की ही हत्या हुई। सबसे पहले स्पेशल फोर्स चीफ जनरल कासिम सुलेमानी की बगदाद में हत्या हुई। इसके बाद अलकायदा छोड़कर ईरान का मोहरा बना अबु मोहम्मद अल मासरी मारा गया। शुक्रवार को न्यूक्लियर साइंटिस्ट मोहसिन फखरीजादेह को कत्ल कर दिया गया। 30 नवंबर को फार्स न्यूज एजेंसी ने खुलासा किया कि फखरीजादेह की हत्या रिमोट कंट्रोल वाली मशीन गन से हुई थी। यह गन किसी अन्य कार से ऑपरेट हो रही थी। ईरान का आरोप है कि अमेरिका और इजराइल की खुफिया एजेंसियों ने इन हत्याओं को अंजाम दिया। हालांकि, अब तक अल मासरी पर उसने औपचारिक तौर पर कुछ नहीं कहा। यहां इस मामले को समझने की कोशिश करते हैं। विवाद की जड़ करीब 20 साल से ईरान एटमी ताकत हासिल करने की कोशिश कर रहा है। अमेरिका समेत पश्चिमी देश, इजराइल और अरब वर्ल्ड को लगता है कि अगर ईरान ने न्यूक्लियर हथियार बना लिए तो इससे दुनिया को खतरा पैदा हो जाएगा। 2010 में ईरान को रोकने के लिए यूएन सिक्योरिटी काउंसिल, यूरोपीय यूनियन और अमेरिका ने...

क्राउन प्रिंस ने बेटी को बॉयफ्रेंड से शादी करने की इजाजत दी, कहा- उनके फैसले का सम्मान करता हूं

Image
जापान के क्राउन प्रिंस फुमिहितो ने अपनी बेटी माको को उनके बॉयफ्रेंड केई कोमुरो से शादी करने की इजाजत दे दी है। दोनों की शादी लंबे समय से टल रही थी। प्रिंसेस माको 2018 में अपने यूनिवर्सिटी फ्रेंड कोमुरो से शादी करने वाली थीं। माको ने 2017 में उनसे सगाई करने का ऐलान किया था। कोमुरो के रॉयल फैमिली से बाहर के होने और उनकी मां की आर्थिक परेशानियों को शादी में देरी की वजह बताया जा रहा था। हालांकि, बाद में राज परिवार ने इससे इनकार किया था। पिता ने आर्थिक मामले सुलझाने को कहा दूसरी तरफ, क्योडो न्यूज एजेंसी ने खबर दी थी कि नरेश नरुहितो के छोटे भाई क्राउन प्रिंस फुमिहितो ने शादी से पहले आर्थिक मामले सुलझाने को कहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फुमिहितो ने कहा,‘इस मुद्दे को सुलझाना जरूरी है, ताकि लोग इस शादी को स्वीकार कर सकें। मुझे लगता है कि बहुत सारे लोग उनकी शादी से सहमत नहीं हैं। लोग इससे खुश भी नहीं हैं।’ कोमुरो ने आर्थिक परेशानी से इनकार किया क्योडो न्यूज एजेंसी के मुताबिक, प्रिंसेस माको के बॉयफ्रेंड कोमुरो ने पिछले साल ही उनके परिवार में किसी तरह की आर्थिक परेशानी से इनकार किया था। वे अ...

फाइजर की वैक्सीन अप्रूव करने वाला UK पहला देश बन सकता है; अगले हफ्ते हो सकता है फैसला

Image
भारत में अब भी कोरोना वैक्सीन अंतिम स्टेज के ट्रायल्स में है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसी महीने वैक्सीन की डिलीवरी और लगाने की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। ब्रिटेन की तैयारियों को देखकर लगता है कि फाइजर और बायोएनटेक के वैक्सीन को सबसे पहले अप्रूवल मिल जाएगा। साथ ही 7 दिसंबर से इसकी डिलीवरी शुरू हो जाएगी। अमेरिका में फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) की एडवायजरी मीटिंग 10 दिसंबर को है, जब किसी वैक्सीन को इमरजेंसी अप्रूवल दिया जा सकता है। जल्द से जल्द अप्रूवल देगा ब्रिटेन ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रिटेन ने अप्रूवल प्रक्रिया को तेजी देने की योजना बनाई है। फाइजर और बायोएनटेक का बनाया वैक्सीन सबसे पहले अप्रूव हो सकता है। अब तक सिर्फ चीन और रूस ने ही अपने वैक्सीन को लोगों को लगाने के लिए अप्रूवल दिया है। हालाकि, उनके फैसलों पर सवाल भी उठे हैं क्योंकि उन्होंने यह अप्रूवल लार्ज-स्केल ट्रायल्स के नतीजे आने के पहले ही दे दिया था। ब्रिटिश सरकार को लग रहा है कि वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया क्रिसमस से पहले शुरू कर दी जाए। UK के ड्रग रेगुलेटर मेडिसिन्स एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स र...

तिब्बत में ब्रह्मपुत्र पर सबसे बड़ा बांध बनाएगा चीन, भारत ने कहा- ट्रांस बॉर्डर नदी समझौते का पालन करें

Image
चीन तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी पर अब तक का सबसे बड़ा बांध बनाने जा रहा है। अगले साल से इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा। चीन के सरकारी मीडिया ने रविवार को बताया कि बांध बनने से दक्षिण एशियाई देशों से सहयोग के रास्ते खुलेंगे। इस प्रोजेक्ट को लेकर भारत ने चीन से ट्रांस बॉर्डर नदी समझौते का पालन करने को कहा है। चीन ने 14वीं पंचवर्षीय योजना में ब्रह्मपुत्र पर हाइड्रोपॉवर प्रोजेक्ट बनाने की बात कही है। इस बड़े बांध की तैयारी ने भारत और बांग्लादेश की चिंता बढ़ा दी है। दोनों ही देश ब्रह्मपुत्र के पानी का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि चीन ने इन चिंताओं को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि वह दोनों देशों के हितों का ध्यान रखेगा। भारत को पानी के इस्तेमाल का हक ट्रांस बॉर्डर नदी समझौते के मुताबिक, भारत और बांग्लादेश को ब्रह्मपुत्र का पानी इस्तेमाल करने का अधिकार मिला हुआ है। भारत ने चीन के अधिकारियों से समझौते का पालन करने को कहा है। भारत ने यह भी कहा है कि चीन ध्यान रखे कि नदी के ऊपरी हिस्से में किसी भी गतिविधि से निचले हिस्सों में बसे देशों को नुकसान न हो। चीन बोला- आंतरिक सुरक्षा पुख्ता होगी च...

टीवी इंटरव्यू में ट्रम्प बोले- बाइडेन को राष्ट्रपति नहीं मानूंगा, चुनाव में उनका षड्यंत्र नहीं भूल सकता

Image
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प चुनाव नतीजों को लेकर अपनी जिद पर अड़े हुए हैं। री-इलेक्शन की उनकी याचिका खारिज होने के बाद पहले टीवी इंटरव्यू में ट्रम्प ने कहा- मैं जो बाइडेन को कभी राष्ट्रपति के तौर पर स्वीकार नहीं करूंगा। मैं बड़े पैमाने पर वोटिंग फ्रॉड के उनके षड्यंत्र को नहीं भूल सकता। फॉक्स न्यूज को रविवार को दिए इंटरव्यू में ट्रम्प ने साफ कहा- आप मेरी राय नहीं बदल सकते। छह महीने में मेरा नजरिया नहीं बदला है। इस चुनाव में धांधली हुई है। यह चुनाव पूरी तरह फर्जी था। अगर ऐसा नहीं होता, तो हम आराम से चुनाव जीत जाते। सबूत नहीं, पर जीत का दावा बरकरार 3 नवंबर के बाद अपने पहले टीवी इंटरव्यू में ट्रम्प लगातार चुनाव में फर्जीवाड़े की बात कहते रहे। हालांकि वे इसके लिए कोई सबूत नहीं दे सके। उनकी लीगल टीम भी अब तक चुनाव में धांधली को लेकर कोई ठोस सबूत नहीं जुटा सकी है। हमें सबूत पेश नहीं करने दिए जा रहे देशभर की अदालतों में ट्रम्प की तरफ से दाखिल केस एक के बाद खारिज हो रहे हैं। पेन्सिलवेनिया के सुप्रीम कोर्ट ने भी शनिवार को ट्रम्प के समर्थकों की तरफ से दायर लॉ सूट खारिज कर दिया। इसमें पेन्सिव...

US में पहली बार एक दिन में 2 लाख से ज्यादा मरीज आए, एक के बाद लगातर दूसरी लहर की चेतावनी

Image
दुनिया में महामारी का कहर फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रहा। अमेरिका में स्थिति गंभीर बनी हुई है। जनवरी (पहला मामला सामने आने के बाद) के बाद से पहली बार 2 लाख मामले सामने आए हैं। वहीं, देश के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इंफेक्शियस डिसीज के डायरेक्टर डॉ. एंथनी फॉसी ने एक के बाद लगातार दूसरी लहर आने की चेतावनी दी है। NBC न्यूज चैनल के एक प्रोग्राम में फॉसी ने कहा कि अचानक से कुछ बदलने नहीं जा रहा। हालांकि अभी भी देर नहीं हुई है। लोग थैंक्सगिविंग की छुट्टियां मनाकर घर लौट रहे हैं। सभी मास्क पहने, बड़े ग्रुप न बनाएं और सोशल डिस्टेंसिंग बरकरार रखें। चीन: वायरस पर नया प्रोपेगैंडा फैला रहा पूरी दुनिया में कोरोनावायरस चीन के वुहान से ही फैला। अब चीन नया प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया इस बात को बढ़-चढ़कर बता रहा है कि वायरस चीन से नहीं फैला। उनके देश में यह वायरस फ्रोजन फूड्स के जरिए किसी बाहर के देश से आया। ‘पीपुल्स डेली’ समेत कई चीनी अखबारों के मुताबिक- सभी सबूत इस बात की ओर इशारा करते हैं कि कोरोनावायरस आउटब्रेक वुहान में नहीं हुआ। चीन के पूर्व चीफ एपिडेमियोलॉजिस्ट झेंग गुआंग का क...

बोको हरम के आतंकियों ने मजदूरों-किसानों पर हमला किया, 110 लोगों के हाथ-पांव बांधकर गला रेत दिया

Image
नाइजीरिया में इस्लामिक टेरर ग्रुप बोको हरम के आतंकियों ने 110 लोगों की हत्या कर दी। आतंकियों ने यहां एक गांव पर हमला बोला। यहां खेतों में काम कर रहे किसानों और मजदूरों को आंतकियों ने निशाना बनाया। उन्हें पकड़कर पहले उनके हाथ-पांव बांध दिए और फिर सबका गला रेत दिया। यूनाइटेड नेशंस (UN) ने इस घटना की निंदा करते हुए हालात पर चिंता जताई है। गांव के पास बने मैदान में आतंकी हमले में मारे गए गांव वालों के शव दफनाए गए। पहले 43 लोगों के शव बरामद हुए थे घटना शनिवार की है। यहां नॉर्थ ईस्ट नाइजीरिया के मैदुगुरी शहर के पास के एक गांव बोको हरम के आतंकियों ने हमला किया था। घटना के बाद मौके से 43 शव बरामद हुए थे। बाद में ये आंकड़ा बढ़कर 110 से ज्यादा हो गया। UN ने भी कहा कि यहां मरने वालों की संख्या 110 से ज्यादा है। कई साल से यहां आतंकी हमला हो रहा जिहादी गतिविधियों का विरोध करने वाली मिलिशिया के नेता बाबाकुरा कोलो ने घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन मजदूरों को पहले रस्सियों से बांधा गया और फिर इनके गले काटे गए। बाबाकुरा ने बताया कि इस इलाके में बोको हरम आतंकी संगठन एक्टिव है। कई...

मुस्लिम देशों के संगठन OIC ने कश्मीर को एजेंडे में शामिल नहीं किया, इमरान के विदेश मंत्री नाराज

Image
कश्मीर मुद्दे पर एक बार फिर पाकिस्तान का प्रोपेगंडा फेल हो गया। शनिवार को नाइजर के नियामे शहर में ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन (OIC) की मीटिंग हुई। पाकिस्तान ने इसके एजेंडे में कश्मीर मुद्दा शामिल कराने की कोशिश की। लेकिन, उसकी यह चाल नाकाम हो गई। उसने इस्लामोफोबिया के जरिए भारत को घेरने की साजिश रची। लेकिन, यहां भी वह नाकाम रहा। कामयाब नहीं हुए मंसूबे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान कश्मीर मुद्दे को इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म्स पर हाईलाइट करने के लिए तमाम कोशिशें कर रहे हैं। 57 मुस्लिम देशों के संगठन OIC की मीटिंग में इमरान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी पहुंचे। उन्होंने कश्मीर से अनुच्छेद 370 से हटाए जाने के मुद्दे पर भारत को घेरने की कोशिश की। लेकिन, संगठन ने इस मुद्दे को अपने एजेंडे में ही शामिल करने से इनकार कर दिया। इस्लामोफोबिया पर भी नाकाम कुरैशी जब कश्मीर को OIC के एजेंडे में शामिल कराने में नाकाम हो गए तो उन्होंने इस्लामोफोबिया का कार्ड खेलकर भारत को घेरने की कोशिश की। कई बार इस मुद्दे का जिक्र किया और भारत समेत कई देशों के बारे में गलत तथ्य पेश किए। लेकिन, उनकी यह च...

ब्राजील में 24 घंटे में 52 हजार मामले और 587 मौतें, राष्ट्रपति बोले- वैक्सीन नहीं लगवाउंगा

Image
दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 6.25 करोड़ के पार हो गया। 4 करोड़ 31 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 14 लाख 58 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं। संक्रमण के मामले में दूसरे स्थान पर मौजूद ब्राजील में इसका कहर कम नहीं हो रहा। शनिवार को यहां करीब 52 हजार नए मामले सामने आए। यहां राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो अब भी हालात को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि वैक्सीन आ भी जाएगी तो वे इसे नहीं लगवाएंगे। ब्राजील में संक्रमण की रफ्तार फिर तेज ब्राजील में शनिवार को एक ही दिन में 51 हजार 922 नए मामले सामने आए। हालात कितने बेकाबू होते जा रहे हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसी दौरान 587 लोगों की मौत भी हो गई। ब्राजील में 62 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इसी दौरान एक लाख 72 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। बोल्सोनारो गंभीर नहीं ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो अब भी कोरोनावायरस की गंभीरता को समझने तैयार नहीं दिखते। एक बार फिर उन्होंने वायरस का मजाक उड़ाया। इतना ही नहीं मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग को भी न...

नारायण मूर्ति की बेटी ब्रिटेन की महारानी से अमीर, संपत्ति छिपाकर निशाने पर आए वित्तमंत्री दामाद

Image
भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में शुमार इन्फोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति के दामाद ऋषि सुनक यूके में वित्तमंत्री हैं। अपनी संपत्ति बताने में पारदर्शिता न बरतने को लेकर वे निशाने पर आ गए हैं। दरअसल, मूर्ति की बेटी अक्षता की इन्फोसिस में 0.91% हिस्सेदारी है। इनका मूल्य 4,300 करोड़ रुपए (430 मिलियन पौंड) है। पारिवारिक कंपनियों में हिस्सेदारी के चलते अक्षता ब्रिटेन की अमीर महिलाओं में शुमार हैं। संडे टाइम्स की सूची के अनुसार वे ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ से भी अमीर हैं। महारानी के पास 3,500 करोड़ रुपए (350 मिलियन पौंड) की संपत्ति है। द गार्जियन अखबार ने दावा किया है कि अक्षता कई अन्य कंपनियों में भी डायरेक्टर हैं, लेकिन ऋषि ने सरकारी रजिस्टर में इसका जिक्र नहीं किया है। बताया जाता है कि ऋषि सुनक के पास 2000 करोड़ रुपए (200 मिलियन पौंड) की संपत्ति है। वे ब्रिटेन के सबसे अमीर सांसद भी हैं। दरअसल, ब्रिटेन में हर मंत्री को वे तमाम वित्तीय हित घोषित करना जरूरी है, जिनसे कर्तव्य निभाने के दौरान हितों का टकराव हो सकता हो। सुनक ने पिछले महीने रजिस्टर को दी जानकारी में अक्षता के अलावा किसी का ज...

दिसंबर से जनवरी के बीच भारत में तूफान और तेज सर्दी तो चीन में हो सकती है अतिवृष्टि

Image
वर्ष 2020 में अगर अखबारों की सुर्खियों में कोरोना महामारी नहीं छाई होती तो संभवत: मौसम के अतिरेक से जुड़ी घटनाओं को यह जगह मिलती। अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में जंगलों की आग हो या औसत तापमान लगातार बढ़ने से रशिया के पर्माफ्रॉस्ट का पिघलना या फिर एशिया और पैसिफिक द्वीपों के कई हिस्सों में अतिवृष्टि, बाढ़ या तूफान...यह सभी मौसम के बिगड़े मिजाज का ही नमूना है। अंतरराष्ट्रीय मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि साल बीतते-बीतते भी दक्षिण-पूर्व एशिया और भारतीय उपमहाद्वीप को अभी और मौसम से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अभी हिंद महासागर में बन रही ला नीना परिस्थितियों के कारण भारत में तूफान-सर्दी तो चीन में अतिवृष्टि हो सकती है वहीं, ऑस्ट्रेलिया और इंडोनेशिया में सूखे जैसी स्थिति भी बन सकती है। टोक्यो बेस्ड वेदर मैप कंपनी में फोरकास्टर व मौसम से जुड़ी आपदाओं के प्रबंधन की विशेषज्ञ मासामी यामादा का मानना है कि आने वाले महीनों में दक्षिण एशिया में ला नीना की वजह से कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। इंडियन नीनो का असर उन्होंने बताया कि इस वर्ष गर्मियों में हिंद महासागार डाइपोल की घटना हुई थी। इसमें महासा...

चीन के वैज्ञानिकों का दावा- भारत से दुनिया में फैला कोरोनावायरस, ब्रिटेन के प्रोफेसर बोले- इस दावे में दम नहीं

Image
कोरोनावायरस को लेकर चीन नया पैंतरा आजमा रहा है। कोरोना फैलाने के लिए दुनियाभर में बदनाम होने के बाद चीनी वैज्ञानिक भारत पर आरोप लगा रहे हैं। चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंस के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि कोरोनावायरस भारत में पैदा हुआ था। यहीं से वायरस पूरी दुनिया में फैला। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर के वैज्ञानिकों ने चीनी दावे को फर्जी करार दिया है। ब्रिटेन के ग्‍लासगो यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डेविड राबर्ट्सन ने कहा कि चीनी वैज्ञानिकों के इस दावे में कोई दम नहीं है। इस रिपोर्ट में कई तरह की खामियां हैं। इससे कोरोनावायरस (SARS-CoV-2) से जुड़ी कोई नई बात पता नहीं चलती है। उधर, वायरस के सोर्स का पता लगाने के लिए वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) के वैज्ञानिक भी जांच कर रहे हैं। वैज्ञानिकों की एक टीम जल्द ही इसके लिए चीन जाने वाली है। चीनी वैज्ञानिकों ने क्या कहा ? फिलोजेनेटिक एनालिसिस (वायरस के म्‍यूटेट होने का तरीका) से इसके कोरोना फैलाने के लिए जिम्मेदार होने का पता चला है। रिसर्च में कहा गया कि कोरोनावायरस भारत में पिछले साल की गर्मियों में पैदा हुआ। वायरस पहले जानवरों में ...

पैंगॉन्ग में अब नेवी के मार्कोस कमांडो तैनात, आर्मी और एयरफोर्स कमांडो पहले से मौजूद

Image
नेवी ने ईस्टर्न लद्दाख में पैंगॉन्ग झील के पास अपने सबसे खतरनाक मार्कोस कमांडो तैनात कर दिए हैं। मार्कोस को दाढ़ी वाली फोर्स (Beard Force) भी कहा जाता है। इस इलाके में एयरफोर्स के गरुड़ कमांडो और आर्मी की पैरा स्पेशल फोर्स पहले से ही मौजूद है। हालांकि, भारत पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ जारी तनाव को खत्म करने के लिए बातचीत कर रहा है। लेकिन, चीन की चालबाजी को देखते हुए यहां ताकत भी बढ़ाई जा रही है। सरकार के सूत्रों ने बताया कि लद्दाख में मार्कोस तैनात करने का फैसला इसलिए लिया गया, ताकि तीनों सेनाओं के सबसे बेहतरीन कमांडो लद्दाख के मुश्किल हालात से तालमेल बिठा सकें। इस तैनाती से मार्कोस को बेहद सर्द मौसम में ऑपरेशन को अंजाम देने का अनुभव मिल सकेगा। चीनी सेना के सामने तैनात हुए मार्कोस कमांडो सूत्रों के मुताबिक, मार्कोस कमांडो उसी एरिया में तैनात किए गए हैं, जहां भारतीय और चीनी सेना इस साल अप्रैल के बाद से आमने-सामने हैं। नौसेना के कमांडोज को जल्द ही झील में ऑपरेशन के लिए नई बोट भी मिलने वाली हैं। गरुड़ कमांडो, पैरा स्पेशल फोर्स पहले से मौजूद अब तक लद्दाख में आर्मी और एयरफोर्स का मूवम...

इजराइली खुफिया एजेंसी मोसाद के निशाने पर थे फखरीजादेह, अगस्त में अल कायदा कमांडर मारा गया था

Image
ईरान के टॉप न्यूक्लियर साइंटिस्ट मोहसिन फखरीजादेह (Mohsen Fakhrizadeh) की शुक्रवार को तेहरान में गोली मारकर हत्या कर दी गई। ईरान ने हत्या का आरोप इजराइल और अमेरिका पर लगाया है। 7 अगस्त को तेहरान में ही अल कायदा के नंबर दो अबु मोहम्मद अल मासरी की भी इसी तरह हत्या हुई थी। तब भी हत्यारों का पता नहीं लगा था और अब भी इनके बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने सिर्फ 13 दिन पहले एक स्पेशल रिपोर्ट में मासरी की पहचान और उसकी हत्या के बारे में खुलासा किया था। इसके पहले इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। अब न्यूक्लियर साइंटिस्ट की हत्या के मामले में भी शक इजराइली खुफिया एजेंसी मोसाद पर जताया जा रहा है। मोसाद की हिट लिस्ट में सबसे ऊपर थे मोहसिन न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, मोहसिन फखरीजादेहईरान के न्यूक्यिर प्रोग्राम का सबसे अहम हिस्सा थे। अमेरिका, इजराइल, नाटो और अरब देश इस प्रोग्राम के सबसे ज्यादा खिलाफ हैं। इजराइली खुफिया एजेंसी मोसाद मोहसिन की टारगेट लिस्ट में नंबर एक पर थे। एक दशक पहले मोहसिन के कुछ करीबी साइंटिस्ट्स की हत्या कर दी गई थी। इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी...

अमेरिका ने 26/11 हमलों के मास्टरमाइंड साजिद मीर पर 50 लाख डॉलर का इनाम घोषित किया

Image
2008 के मुंबई हमलों के 12 साल बाद अमेरिका ने इसके मास्टरमाइंड साजिद मीर पर 50 लाख डॉलर (करीब 37 करोड़ रुपए) का ईनाम घोषित किया है। साजिद मीर हाफिज सईद के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर है। मुंबई हमलों में 166 लोग मारे गए थे। इनमें अमेरिका समेत कुछ दूसरे देशों के नागरिक भी थे। जस्टिस डिपार्टमेंट ने बयान जारी किया ‘यूएस रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस प्रोग्राम’ की तरफ से इस बारे में बयान जारी किया गया है। इसमें कहा गया- साजिद मीर पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का टेरेरिस्ट है। नवंबर 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमलों में उसका हाथ था। उसकी गिरफ्तारी पर 50 लाख डॉलर का ईनाम घोषित किया जाता है। 20 नवंबर को 10 पाकिस्तानी आतंकियों ने मुंबई में कई जगहों पर हमले किए थे। इनमें ताज होटल, ओबेरॉय होटल, लियोपार्ड कैफे, चबाड हाउस और छत्रपति शिवाजी टर्मिनस शामिल हैं। 10 हमलावरों में से सिर्फ एक अजमल आमिर कसाब गिरफ्तार किया जा सका था। बाकी 9 मारे गए थे। कसाब पर केस चलाया गया। दोषी पाए जाने पर उसे 11 नवंबर 2012 को पुणे के यरवडा जेल में फांसी पर लटका दिया गया था। मीर ने रची साजिश जस्टिस डिपार्टमेंट...

अमेरिका में एक महीने में दोगुने हो गए अस्पताल में भर्ती मरीज, जर्मनी में 10 लाख से ज्यादा मामले

Image
दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 6.19 करोड़ के पार हो गया। 4 करोड़ 27 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 14 लाख 48 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं। अमेरिका के अस्पतालों पर बेतहाशा बोझ बढ़ रहा है। एक आंकड़े के मुताबिक, सिर्फ एक महीने में यहां अस्पतालों में भर्ती संक्रमितों का आंकड़ा दोगुना हो गया। कुछ दिन पहले संक्रमण पर काबू पाने में कामयाब रहे जर्मनी में मामले 10 लाख हो गए हैं। अमेरिकी अस्पतालों में 90 हजार संक्रमित अमेरिका में हालात सुधरते नहीं दिखाई देते। यहां के अस्पतालों में इस वक्त 90 हजार से कुछ ज्यादा संक्रमित भर्ती हैं। ‘द गार्डियन’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक महीने में संक्रमितों की संख्या करीब दोगुनी हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह रफ्तार महामारी शुरू होने के बाद सबसे ज्यादा है। कुछ अस्पतालों में तो मेक शिफ्ट वॉर्ड बनाए गए हैं, क्योंकि यहां मरीजों की संख्या ज्यादा हो गई है। लास एंजिलिस में बढ़ते संक्रमण से परेशान लोकल एडमिनिस्ट्रेशन ने कुछ काउंटीज में लॉकडाउन लगा दिया है। कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया। ट्रैवल...

न्यूक्लियर साइंटिस्ट मोहसिन फखरीजादेह की गोली मारकर हत्या; ईरानी विदेश मंत्रालय का आरोप- हमले के पीछे इजराइल

Image
ईरान के टॉप न्यूक्लियर साइंटिस्ट मोहसिन फखरीजादेह ( Mohsen Fakhrizadeh) की गोली मारकर आतंकियों ने हत्या कर दी। घटना शुक्रवार को ईरान की राजधानी तेहरान में हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहसिन शुक्रवार को दामवंद के अब्सार्ड सिटी में थे। यहां उन पर आतंकियों ने गोली और बम से हमला कर दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जावेद ज़रीफ़ ने इस आतंकी घटना में इजराइल का हाथ बताया है। उन्होंने कहा कि यह गंभीर घटना है। इसमें इजराइल की भूमिका सामने आई है। डिफेंस के रिसर्च सेंटर को हेड करते थे ईरान के डिफेंस मिनिस्ट्री के मुताबिक, मोहसिन डिफेंसिव इनोवेशन एंड रिसर्च (SPND) को हेड करते थे। वह ईरान के एक यूनिवर्सिटी में फिजिक्स के प्रोफेसर भी थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान को न्यूक्लियर के क्षेत्र में मजबूत बनाने में मोहसिन की भूमिका काफी अहम थी। उन्हें ''द फादर ऑफ ईरानियन बॉम्ब'' का दर्जा ईरानी सरकार ने दिया था। ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today मोहसिन फखरीजादेह ईरान के एक यूनिवर्सिटी में सीनियर प्रोफेसर भी थे। ...

95% तक असरदार स्पूतनिक V की 10 करोड़ डोज हर साल बनेंगी, अगले साल शुरू होगा प्रोडक्शन

Image
रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड (RDIF) और भारत की दवा कंपनी हेटरो ने कोरोना की वैक्सीन स्पूतनिक V तैयार करने के लिए करार किया है। यह करार भारत में हर साल 10 करोड़ डोज बनाने का है। प्रोडक्शन की शुरुआत अगले साल से होगी। स्पूतनिक V को रूस के गैमेलेया नेशनल रिसर्च सेंटर फॉर एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी ने बनाया है। RDIF विदेश में इसके प्रोडक्शन और प्रमोशन का काम देख रहा है। वैक्सीन के तीसरे फेज के क्लिनिकल ट्रायल को मंजूरी मिल चुकी है। ये ट्रायल बेलारूस, यूएई, वेनेजुएला समेत कई देशों में चल रहे हैं। IDIF के मुताबिक, भारत में दूसरे और तीसरे फेज का ट्रायल जारी है। इस वैक्सीन के 120 करोड़ डोज बनाने के लिए 50 से ज्यादा देश रिक्वेस्ट कर चुके हैं। ग्लोबल मार्केट में सप्लाई के लिए वैक्सीन का प्रोडक्शन भारत, चीन, ब्राजील, साउथ कोरिया और दूसरे देशों में किया जाएगा। 'कोरोना के खिलाफ लड़ाई में बड़ा कदम' हेटरो लैब्स लिमिटेड के डायरेक्टर, इंटरनेशनल मार्केटिंग मुरली कृष्ण रेड्डी ने कहा कि कोविड -19 के इलाज में स्पूतनिक V सबसे कारगर है। वैक्सीन तैयार करने के लिए RDIF के साथ इस पार्टनरशिप से...

ट्रम्प ने कहा- अगर इलेक्टोरल कॉलेज बाइडेन को विनर डिक्लेयर कर देगा तो व्हाइट हाउस छोड़ दूंगा

Image
डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अगर इलेक्टोरल वोट्स में भी यह तय हो जाता है कि वे जो बाइडेन से राष्ट्रपति चुनाव हार चुके हैं तो वे (ट्रम्प) व्हाइट हाउस छोड़ देंगे। ट्रम्प ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा- ये बिल्कुल तय है। अगर इलेक्टोरल कॉलेज वोट्स में बाइडेन जीत जाते हैं तो मैं व्हाइट हाउस जरूर छोड़ दूंगा। लेकिन, अब से 20 जनवरी तक काफी चीजें होने वाली हैं। राष्ट्रपति चुनाव 3 नवंबर को हुए थे। अब तक बाइडेन को 306 जबकि ट्रम्प को 232 वोट मिले हैं। इतना बड़ा अंतर होने के बावजूद अब तक ट्रम्प ने साफ तौर पर हार कबूल नहीं की है। उन्होंने बाइडेन को जीत की बधाई भी नहीं दी है। धांधली के आरोप दोहराए एक सवाल के जवाब में ट्रम्प ने कहा- आप जानते हैं कि अगर मैं इलेक्टोरल कॉलेज में बाइडेन से हार गया तो व्हाइट हाउस छोड़ दूंगा। लेकिन, 20 जनवरी तक काफी चीजें हो सकती हैं। चुनाव में बड़े पैमाने पर धांधली हुई। हमारी स्थिती तीसरी दुनिया के किसी देश जैसी हो गई हैं। हम कम्प्युटर इक्युपमेंट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिन्हें हैक किया जा सकता है। चुनाव के बाद पहली बार सवालों के जवाब दिए...

कारोबारी ने 8,183 करोड़ रु. के शेयर कर्मचारियों में बांटे, 200 करोड़पति बने

Image
कंपनी और कर्मचारियों के लिए ब्रिटेन के ‘द हट ग्रुप’ के मालिक ने अपनी कंपनी के प्रॉफिट शेयर्स कर्मचारियों में बांट दिए। इससे कंपनी में काम करने वाले 200 कर्मचारी करोड़पति बन गए। ई-कॉमर्स कंपनी के मालिक मैथ्यू मोल्डिंग ने कंपनी के शेयर तेजी से चढ़ने पर कंपनी को प्रॉफिट होते देख यह फैसला किया। मैथ्यू ने अपनी कंपनी के प्रॉफिट में से 830 मिलियन पाउंड यानी करीब 8,183 करोड़ रुपए के शेयर कर्मचारियों में बांट दिए। उन्होंने एक बाय बैक स्कीम चलाई। ये सभी कर्मचारियों के लिए थी। कर्मचारियों का चयन उनके मैनेजर्स ने किया और लिस्ट मालिक तक पहुंचाई। सबको फायदा इस स्कीम का फायदा कंपनी के ड्राइवर्स से लेकर मैथ्यू की पर्सनल असिसटेंट तक को हुआ। मैथ्यू की पर्सनल असिस्टेंट कहती हैं कि इसे इतने पैसे मिले हैं कि वह 36 साल की उम्र में रिटायरमेंट ले सकती हैं। मैथ्यू ने कहा कि मैंने सबको अपना और कंपनी का लाभ बांटना चाहा, इसलिए यह स्कीम पेश की। सभी को काफी पैसे मिले हैं। इस समय व्यापार के विरोध में काफी लोग कुछ न कुछ बोल रहे थे लेकिन मुझे भरोसा था कि शेयर ऊपर जाएगा। कोई भी परफेक्ट नहीं होता, लेकिन हम सब लाभ और पै...

एस्ट्राजेनिका के CEO ने कहा- इफिशिएंसी चेक करने के लिए वैक्सीन का फिर ट्रायल कर सकते हैं

Image
एस्ट्राजेनिका कंपनी अपने वैक्सीन का फिर ग्लोबल ट्रायल कर सकती है। इसके CEO पास्कल सोरियोत ने यह संकेत दिए हैं। कंपनी के ट्रायल पर कुछ सवाल उठ रहे हैं और माना जा रहा है कि इसी के मद्देनजर वैक्सीन के एडिशनल ट्रायल करने पर विचार कर रही है ताकि शंकाओं का समाधान किया जा सके। उधर, ब्रिटेन सरकार ने अपने हेल्थ रेगुलेटर से एस्ट्राजेनिका वैक्सीन को अप्रूवल देने के लिए इसकी स्टडी करने को कहा है। एडिशनल स्टडी पर विचार कंपनी ने पिछले हफ्ते अपने वैक्सीन का डाटा रिलीज किया था। इस पर कुछ सवाल उठे थे। अमेरिका में भी एस्ट्राजेनिका के ट्रायल चल रहे हैं। कंपनी ने ट्रायल में मामूली भूल की बात पहले ही स्वीकार कर ली थी। अब कहा जा रहा है कि इसका हल्का डोज फुल डोज के मुकाबले ज्यादा बेहतर नतीजे दे रहा है। इन तमाम बातों के सामने आने के बाद कंपनी के CEO पास्कल सोरियोत ने एक इंटरव्यू में कहा- हमने पाया है कि वैक्सीन की इफिशिएंसी काफी बेहतर है। लेकिन, हम इसे साबित करना चाहते हैं और इसीलिए एडिशनल इंटरनेशनल स्टडी पर विचार कर रहे हैं। इन ट्रायल्स को तेजी से किया जाएगा, लेकिन पेशेंट्स की संख्या पहले से कम होगी। अप...