ग्रेनेड और भारी हथियार लेकर एक गाड़ी में चार आतंकी आए थे, सुरक्षाबलों ने सभी को मार गिराया

पाकिस्तान के कराची स्थित स्टॉक एक्सचेंज में सोमवार सुबह आतंकी हमला हुआ। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया। बताया जा रहा है कि सभी चार आतंकी एक गाड़ी से यहां पहुंचे थे। उन्होंने स्टॉक एक्सचेंज में जाने से पहले मेन गेट पर हैंड ग्रेनेड फेंका, फिर लोगों पर फायरिंगकी।

चार आतंकी इसी गाड़ी से हमला करने आए थे। सुरक्षाबलों ने सभी आतंकियों को मार गिराया। गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है।
आतंकी स्टॉक एक्सचेंज में पार्किंग की ओर से घुसने की कोशिश कर रहे थे। वहां मौजूद लोगों का कहना है कि आतंकियों के पास मौजूद बैग में ग्रेनेड थे और हाथ में ऑटोमेटिक गन। हमले में चारों आतंकी ढेर हुए।
आतंकियों के पहुंचने के तुरंत बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। बिल्डिंग को चारों ओर से घेर लिया गया। हमले में चार सुरक्षाकर्मी और एक सब इंस्पेक्टर की भी मौत हो गई।
आतंकियों के पास भारी हथियार और ग्रेनेड थे। पुलिस ने सभी को बरामद कर लिया है।
बलूचिस्तान लिबेरशन आर्मी ने हमले की जिम्मेदारी ली है। 2018 में बलूच आर्मी ने कराची में चीनी दूतावास पर हुए हमले की भी जिम्मेदारी ली थी।

ये भी पढ़ें

कराची स्टॉक एक्सचेंज पर हमला; ट्रेडिंग हॉल में घुसने से पहले 4 आतंकी मारे गए; एक पुलिस अफसर समेत 5 लोगों की मौत



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कराची पुलिस की क्राइम यूनिट के सदस्य पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज के एंट्री गेट पर जांच कर रहे हैं। आतंकियों ने पार्किंग एरिया से घुसते हुए लोगों पर खुलेआम फायरिंग शुरू कर दी थी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NG4Q4R

https://ift.tt/3g1QTu2

Comments

Popular posts from this blog

महात्मा गांधी की मूर्ति को नुकसान पहुंचाए जाने पर ट्रम्प ने कहा- यह अपमानजनक; कई अमेरिकी सांसद पहले भी माफी मांग चुके हैं

रूस में वैक्सीन 'स्पुतनिक वी' को पब्लिक में रिलीज किया गया, यहां 10 लाख से ज्यादा मामले; दुनिया में अब तक 2.74 करोड़ केस

दुबई एक्सपो:500 करोड़ रु. का भारतीय पवेलियन, पूरे भारत का दर्शन, भारतीय पवेलियन का 75% काम पूरा, जुलाई में पूरी तरह बनकर तैयार होगा