दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 2 करोड़ 74 लाख 79 हजार 207 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 95 लाख 73 हजार 109 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 लाख 96 हजार 421 लोगों की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं। रूस ने अपनी कोरोना वैक्सीन को पब्लिक के लिए रिलीज कर दिया है। यहां के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। हालांकि, अभी ये नहीं बताया है कि किस तरह से इसे लोगों तक पहुंचाया जाएगा। सरकार खुद टीकाकरण कार्यक्रम चलाएगी या फिर इसे मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा। इस वैक्सीन को रूस की गामलेया नेशनल रिसर्च सेंटर ऑफ इपिडेमियोलॉजी और रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड (आरडीआईएफ) ने मिलकर बनाया है। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने उम्मीद जताई कि कुछ ही महीनों में यहां बहुत से लोगों का टीकाकरण हो सकेगा। देश में कोरोना के 10 लाख 30 हजार 690 मामले आ चुके हैं। इन 10 देशों में कोरोना का असर सबसे ज्यादा देश संक्रमित मौतें ठीक हुए अमेरिका 64,85,575 1,93,534 37,58,629 भारत 42,77,584 72,816 33,21,420 ब्राजील 41,47,794 1,27,001 33,55,564 रूस ...
Comments
Post a Comment
https://draftingofgovernmentletters.blogspot.com/
https://gazabpostinindianblogger.blogspot.com