मरीजों की संख्या 9 करोड़ के पार, अमेरिका इकलौता देश जहां रोज दो लाख से ज्यादा नए केस मिल रहे
दुनिया में कोरोना के मरीजों की संख्या शनिवार को नौ करोड़ पार कर गई। बीते 25 दिसंबर को यह आंकड़ा आठ करोड़ था। यानी 15 दिनों में दुनिया में एक करोड़ मरीज बढ़ गए। अब इनकी कुल संख्या नौ करोड़ 75 हजार 385 है। 19 लाख 34 हजार 778 लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं, 6 करोड़ 44 लाख 62 हजार 529 लोग वायरस को हरा चुके हैं। अमेरिका लगातार सबसे प्रभावित देश बना हुआ है।
दुनिया में मरीजों की संख्या ने एक करोड़ का आंकड़ा 25 जून 2020 को छुआ था। इसे नौ करोड़ तक पहुंचने में महज साढ़े छह महीने लगे। सबसे कम समय सात से आठ करोड़ केस होने में लगा था। पिछले साल दिसंबर में महज छह दिन में एक करोड़ मरीज बढ़े थे। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं।
अमेरिका, ब्राजील और ब्रिटेन में हालात काबू से बाहर
अमेरिका में शुक्रवार को दो लाख 49 हजार 519 मरीज मिले। यह इकलौता देश है जहां नए मरीजों की तादाद लगातार दो लाख से ज्यादा है। इसके बाद ब्राजील और ब्रिटेन आते हैं। यहां बीते 24 घंटे में लगभग 60-60 हजार केस सामने आए हैं। कुल केस के मामले में टॉप-4 देशों में अमेरिका, भारत, ब्राजील और रूस शामिल हैं।
अपडेट्स
- इजराइल में सीरियस कंडीशन वाले मरीजों की तादाद अब तक की सबसे ज्यादा हो गई है। अभी इनकी संख्या 964 है। 1,646 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। देश में कुल चार लाख 84 हजार 83 केस मिल चुके हैं।
- चिली में शनिवार को चार हजार 361 नए मरीज मिले। यह पिछले साल जून के बाद एक दिन में संक्रमितों की सबसे ज्यादा संख्या है। देश के स्वास्थ्य मंत्री एनरिक पेरिस ने इसे चिंता की बात बताया है।
कोरोना प्रभावित टॉप-10 देशों में हालात
|
देश |
संक्रमित | मौतें | ठीक हुए |
| अमेरिका | 22,699,938 | 381,480 | 13,393,078 |
| भारत | 10,451,346 | 151,048 | 10,075,395 |
| ब्राजील | 8,075,998 | 202,657 | 7,144,011 |
| रूस | 3,379,103 | 61,381 | 2,754,809 |
| UK | 3,017,409 | 80,868 | 1,406,967 |
| फ्रांस | 2,767,312 | 67,599 | 202,165 |
| तुर्की | 2,317,118 | 22,631 | 2,190,047 |
| इटली | 2,257,866 | 78,394 | 1,606,630 |
| स्पेन | 2,050,360 | 51,874 | N/A |
| जर्मनी | 1,914,328 | 41,061 | 1,511,800 |
(आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं)
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3sc70w8
https://ift.tt/3hY1kRD
Comments
Post a Comment
https://draftingofgovernmentletters.blogspot.com/
https://gazabpostinindianblogger.blogspot.com