नाइस शहर में चाकू मारकर दो लोगों की हत्या; कुछ दिन पहले टीचर का सिर कलम किया गया था
फ्रांस में 15 दिन में दूसरी बार आतंकी हमला हुआ। एक सिरफिरे ने चाकू से कुछ लोगों पर हमला कर दिया। घटना में दो लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। नाइस के मेयर क्रिस्टियन एट्रोसी के मुताबिक, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हमलावर आतंकी का सहयोगी है।
कुछ दिन पहले फ्रांस में पैगम्बर साहब का कार्टून क्लास में दिखाने वाले एक हिस्ट्री टीचर की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से फ्रांस सरकार इस्लामिक संगठनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। दुनिया के कई देशों में फ्रांस की आलोचना की जा रही है और इसके खिलाफ प्रदर्शन भी हो रहे हैं।
अचानक हुआ हमला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाइस शहर में चाकू से हमले की घटना गुरुवार को हई। एक आदमी ने नोट्रे डैम बेसिलिया इलाके में कुछ लोगों पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। यह हिस्सा शहर के बीच में है। मेयर क्रिस्टियन ने इसे साफ तौर पर आतंकी घटना बताया है। गृहमंत्री ने गेराल्ड ने लोगों से कहा है कि वे फिलहाल, इस इलाके में जाने से बचें।
कैबिनेट मीटिंग
आतंकवाद की इस घटना के बाद फ्रांस सरकार इमरजेंसी मीटिंग करने जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हमले में एक महिला और एक पुरुष की मौत हुई है। तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। संसद में इस घटना के विरोध में दो मिनट का मौन भी रखा गया। प्रधानमंत्री जीन कास्टेक्स ने कहा- आतंकवाद हमारे देश के लिए बहुत बड़ी चुनौती बन गया है। इससे निपटना होगा और वो भी सख्त उपायों के साथ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31SNiKq
https://ift.tt/34FuIXY
Comments
Post a Comment
https://draftingofgovernmentletters.blogspot.com/
https://gazabpostinindianblogger.blogspot.com